{"_id":"5bfbf6f4bdec22416e626394","slug":"raja-bhaiya-s-brother-statemnet-about-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री राजा भैया के भाई ने आरक्षण को लेकर कही ये बात, बोले- बसपा सरकार में परेशान हुए रघुराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री राजा भैया के भाई ने आरक्षण को लेकर कही ये बात, बोले- बसपा सरकार में परेशान हुए रघुराज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 27 Nov 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
रघुराज प्रताप सिंह, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार से विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने राजनीति में 25 साल का सफर पूरा कर लिया है। ऐसे में वह अपने समर्थकों के साथ लखनऊ के रामाबाई मैदान में 30 नवंबर को सिल्वर जुबली मनाएंगे। यह जानकारी विधायक के भाई एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने उन्नाव जिले में दी।
नवाबगंज में मीडिया के लोगों से बात करते हुए एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने बताया राजा भैया 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं। राजनीति के साथ वह समाजसेवा में भी हैं। वह प्रदेश में कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह, राम प्रकाश गुप्त, मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव की सरकार में मंत्री भी रहे।
अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि बसपा सरकार में राजा भैया कुछ परेशान भी हुए। हालांकि उन्होंने उसका डटकर सामना किया। अब उन्होंने नई पार्टी बनाने का निर्णय लिया है। लखनऊ में आयोजित सिल्वर जुबली कार्यक्रम में समर्थकों के सामने इसकी घोषणा की जाएगी। एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। एससीएसटी एक्ट और आरक्षण के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इन मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ेगी।