{"_id":"87ac09e9e07fb6cc5bf9d7f0781467c3","slug":"raid-will-be-gas-agencies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसियों पर की जाएगी छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसियों पर की जाएगी छापेमारी
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस एजेंसियों पर सिलेंडरों की बुकिंग में लापरवाही और गैस सिलेंडर वितरण में हो रही अव्यवस्था पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन छापेमारी अभियान चलाएगा। साथ ही गोदाम पर आधार कार्ड बनवाकर उसका ब्यौरा आनलाइन फीडिंग कराने के लिए भी कैंप लगवाए जाएंगे।
गैस एजेंसी के मालिकों को चेतावनी दी गई है कि वे उपभोक्ताओं को परेशान करना बंद करें। जांच के दौरान यदि गड़बड़ी उजागर हुई तो तत्काल कार्रवाई के लिए लिखापढ़ी की जाएगी।
बीते कई महीने से आनलाइन गैस सिलेंडर बुकिंग की व्यवस्था चल रही है। इस दौरान फोन काल के जरिए बुकिंग की जाती है और कोड नंबर दे दिया जाता है। तमाम उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि दिसंबर महीने में बुकिंग कराने के बावजूद अब तक सिलेंडर नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
एजेंसी पर जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है। यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि दिसंबर महीने में जो भी बुकिंग हुई हैं वे कैसिंल कर दी गई हैं लेकिन क्यों, यह स्पष्ट नहीं करते। जबकि उपभोक्ताओं को आनलाइन फोन करने पर सिलेंडर की डिलीवरी कर दिए जाने की बात बताई जा रही है। इससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी संतोष सिंह का कहना है कि आनलाइन आधार कार्ड व बैंक खाता नंबर (पासबुक) फीडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। इस वजह से कई एजेंसियों पर अफरातफरी मची है। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए हैं कि काम में तेजी लाएं ताकि उपभोक्ताओं के बैंक खाते में सब्सिडी की धनराशि पहुंच सके।
काम युद्धस्तर से तेज कराने के लिए वे पूर्ति निरीक्षकों को और खुद भी एजेंसियो पर जाकर छानबीन करेंगे। दिसंबर महीने के बुक सिलेंडरों के वितरण में यदि गड़बड़ी की गई है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएसओ का कहना है कि जल्द ही एजेंसियों पर आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाएंगे। ताकि जिन उपभोक्ताओं के आधार कार्ड नहीं बने हैं वे एजेंसी पर ही अपना आधार कार्ड बनवा लें। इससे जनता को तमाम फायदे होंगे। एजेंसी पर कैंप लगवाने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि गैस उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने के लिए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा भी प्रयासरत हैं और निरंतर दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
-----
समस्या है तो शिकायत करें उपभोक्ता
उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार शुक्ला कहते हैं कि गैस एजेंसियों पर यदि उपभोक्ताओं को कोई समस्या है तो लिखित शिकायत करें। तहसील दिवस या उप जिलाधिकारी कार्यालय अथवा जिलाधिकारी के समक्ष कलेक्ट्रेट में प्रार्थनापत्र दे सकते हैं।
शिकायती पत्र मिलने पर तत्काल जांच कराकर ठोस कार्रवाई की जाएगी। गैस सिलेंडर के वितरण में अंधेरगरदी बरदाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि वे खुद आनलाइन बुकिंग और सिलंडर ग्राहक के पास पहुंचने तक की व्यवस्था की जांच पड़ताल कराएंगे और गड़बड़ी के लिए जो भी दोषी पाया जाएगा उसे दंडित कराएंगे।
--
गैस उपभोक्ता समस्या समाधान के लिए यहां करें शिकायत
डीएसओ 8004283175
एसडीएम 9454416467
एडीएम 9454417626