फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   raam-baraat mein lage jay shreeraam ke jayakaare, barasae phool

राम-बरात में लगे जय श्रीराम के जयकारे, बरसाए फूल

Tue, 08 Oct 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
raam-baraat mein lage jay shreeraam ke jayakaare, barasae phool
एसबीएस कालेज की राम बरात में शामिल कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पंचमुखी दुग्धेश्वर महादेव आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रविवार रात शहर के एसबीएस इंटर कालेज खेल मैदान से राम बरात निकाली गई। कमेटी के पदाधिकारियों ने श्रीराम-लक्ष्मण की आरती उतारी। बरात में शामिल झांकियों को देखने के लिए शहर व आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग उमड़े। बरात पर जगह-जगह फूल बरसाए गए।
विज्ञापन

बरात में तीन दर्जन से ज्यादा झांकियां शामिल रहीं। सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। इसके बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम-लक्ष्मण, दुर्गा, शंकर, र्साइं सहित अन्य झांकियां थीं। कालेज के मैदान से शुरू हुई बरात हरदेवगंज, अजयपाल मोहल्ला, पीतल मंडी सहित विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण करते हुए सुबह करीब पांच बजे मैदान पर पहुंची। छतों से लोगों ने बरात पर गुलाब के फूल बरसाए। महिलाओं ने बरात को रोककर श्रीराम-लक्ष्मण व विश्वामित्र की आरती उतारी। इससे पहले कमेटी के संरक्षक सुनील गुप्त मुन्ना भइया, अध्यक्ष रंजन बाजपेयी सहित अन्य पदाधिकारियों ने राम-लक्ष्मण की आरती उतारी। पुलिस व प्रशासन के पुख्ता इंतजाम रहे। बरात में विभिन्न थानों के कोतवाल, थानाध्यक्ष साथ चल रहे थे। प्रमुख चौराहों पर जवान मुस्तैद दिखे। यात्रा के दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर संरक्षक पवन पांडेय, मेला प्रबंध सुशील पांडेय, कोषाध्यक्ष रामशंकर वैश्य, उपाध्यक्ष रानू मिश्रा, अशोक बाजपेयी, विमलेंद्र तिवारी, सुमित अवस्थी, गोपाल पांडेय, सुदीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed