{"_id":"c347fcecc2918420f4d8b951de1a31b0","slug":"questions-raised-by-the-people-s-representatives-on-the-works-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यों पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यों पर उठाए सवाल
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना की बैठक में समाजवादी पार्टी के एमएलए और मंत्रियों ने निर्माण कार्यों पर सवालिया निशान उठाए। देश-प्रदेश से आकर सड़क बनाने वाले ठेकेदार खुद मालामाल होते जा रहे हैं। जबकि सड़कों की गुणवत्ता बेहद खराब है।
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिले को दिल खोलकर रुपया दिया है। तमाम परियोजनाओं पर काम भी चल रहा है, लेकिन उन योजनाओं का सही से क्रियान्वयन नहीं हो रहा। कहा कि तमाम अधिकारी कहते घूमते हैं कि कन्नौज में काम करना कठिन है।
पर वास्तविकता यह है कि वह अधिकारी काम नहीं करना चाहते। कहा कि जिले में अनुशासनहीनता की हद हो गई है। तीन एमएलए की जगह तीस एमएलए बन बैठे हैं। ठेकेदार बेलगाम होते जा रहे हैं। उन्होंने राजीव गांधी विद्युतीकरण परियोजना पर अधिशाषी अभियंता की जमकर क्लास ली।
विज्ञापन
कहा कि ईक्सईन का ठेकेदारों पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं रहा है। उन्होंने डीएम से कहा कि ठेकेदार चाहे इटावा के हों या सैफई के, यदि कार्य नहीं कर रहे हैं, तो उनको निकालकर बाहर करें। छिबरामऊ विधायक अरविंद यादव ने कहा कि सड़कें बनने के बाद एक वर्ष में ही खराब होती जा रही हैं। मानक के अनुसार कार्य नहीं हो रहा है।
कहा कि अधिकारी स्वास्थ्य, आवास संबंधी शिकायतें भेजने के बावजूद उस पर अमल नहीं करते हैं। बिना पैसा कोई कार्य ही नहीं होता है। कहा कि अधिकारी जब तक दफ्तर नहीं छोड़ेंगे तब तक कोई सुधार नहीं आ सकता। सदर विधायक अनिल दोहरे ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता बेहद जरुरी है। गुणवत्ता यदि खराब रही तो आगे चलकर इसका खामियाजा भी हम सबको ही भुगतना पड़ेगा।
वेबसाइट पर डाटा अधूरा
जिला पंचायत सदस्य मनीष यादव ने सदन को अवगत कराया कि कन्नौज की वेबसाइट में डाटा अपडेट नहीं किया जाता है। इस पर डीएम ने कहा कि जो लोहिया आवास पूर्ण हो चुके हैं, उनकी डिजिटल फोटो करा ली गई है। इन तमाम समस्याओं को जल्द ही दूर किया जाएगा। सदस्य प्रताप सिंह ने कहा कि सीएचसी निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। इस पर प्रभारी मंत्री ने निर्माण निगम के अधिशाषी अभियंता के न आने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जितनी धनराशि दी गई उसी से एक वर्ष में हर हाल में कार्य पूर्ण कराया जाए। रिवाइज धनराशि स्वीकृत नहीं की जाएगी।
सीएमओ का बाबू लेता है रुपया!
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिले में चिकित्सकों की बेहद कमी है। इस कारण 21 नए चिकित्सकों की तैनाती की गई है। सीएमओ से कहा कि इन चिकित्सकों की उन स्थानों पर तैनाती की जाए, जहां पर बेहद जरूरी है। कहा कि चिकित्सकों की तैनाती का कार्य वह खुद देखे। संज्ञान में आया है कि उनका बाबू नियुक्ति में रुपया लेकर खेल कर रहा है।
सरकारी अस्पताल में कराएं स्वाइन फ्लू का इलाज
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वाइन फ्लू एक खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी के फैलने के बाद से प्रदेश सरकार पूरी तरह से सतर्क हैं। अस्पतालों में 40 हजार दवाइयां वितरित की गई हैं। प्रदेश में 222 स्वाइन फ्लू के सैंपल लिए गए। जिसमें 215 की रिपोर्ट भी आ गई। 53 लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। हालांकि पांच की मौत भी हो चुकी है। सरकार इस बीमारी को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है। कहा कि टेस्टिंग के लिए सेंटर खोलने की व्यवस्था की जा रही है। कहा कि कोई भी स्वाइन फ्लू का इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में न कराए। सरकारी अस्पतालों में पहुंचकर इलाज कराए।
सड़को की होगी जांच
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से सड़कों की गुणवत्ता पर लगाए गए सवालों को गंभीरता से लिया जाए। इन सड़कों की जांच की जाए। इसमें जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो।
फिर बनानी पूर्ण बहुमत की सरकार
प्रभारी मंत्री ने कहा कि पूर्ण बहुमत की दोबारा सरकार बनाए जाने के लिए जो कमिया हैं, उनको दूर किया जाना आवश्यक है। कहा कि समाजवादी पेंशन योजना के स्वीकृत पत्र वितरित करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव एवं वह स्वयं भी आएंगे।