फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Python will gone to kanpur zoo

कानपुर जू जाएगा रज्जापुरवा का अजगर

Tue, 06 Jan 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Tue, 06 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Python will gone to kanpur zoo
ठठिया थाना क्षेत्र के रज्जापुरवा गांव से पकड़ा गया अजगर कानपुर चिड़ियाघर भेजा जाएगा। इस मादा अजगर के पकड़े जाने के बाद अब नर अजगर की तलाश शुरू हो गई है।  
विज्ञापन

मालूम हो कि ईशन नदी के पुल के पास रज्जापुरवा गांव में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने दो बड़े अजगर देख कर पुलिस को सूचना दी। इस पर ठठिया थानाध्यक्ष बीएल यादव मौके पर पहुंचे। कई ग्रामीणों के सहयोग से मादा अजगर को पकड़कर बोरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान नर अजगर भाग निकला। थानाध्यक्ष उसे लेकर तिर्वा वन रेंज कार्यालय पहुंचे। यहां उसे रेंज वनधिकारी को सौंपा गया। वनाधिकारी के मुताबिक इस मादा अजगर को कानपुर चिड़ियाघर भेजा जाएगा। दोपहर बाद  तिर्वा कन्नौज मार्ग के मध्य स्थित ईशन नदी के पुल के पास ही नर अजगर को दोबारा देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से करीब 15 मिनट तक यातायात भी बंद रहा। सूचना पर वनाधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह गायब हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस अजगर की लंबाई 12 से 15 फुट के करीब थी। वनाधिकारी ने बताया कि नर अजगर की तलाश की जाएगी।

अजगर के बारे में एक नजर
अजगर विशालकाय सर्प है। यह विषहीन सांपों की प्रजाति है, जो एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के वनों में सर्वाधिक पाया जाता है। इसकी लंबाई करीब 25 फिट होती है। अफ्रीका का अजगर छोटी गाय भी निगल सकता है। विश्व का सबसे लंबा सांप रैटिकुलेटेड पेथोन (जालीदार अजगर ) है, जो करीब10 मीटर से भी अधिक लंबा तथा 120 किलोग्राम वजन का होता है।

यह दक्षिण -पूर्वी एशिया तथा फिलीपींस में पाया जाता है। अजगर अपने अंडों की देखभाल बहुत सावधानी से करते हैं। मादा अजगर एक समय में सौ या इससे अधिक अंडे देती है और बड़ी सावधानी से उनकी रक्षा करती है। वह उनके चारों ओर कुंडली मारकर बैठ जाती है तथा उन्हें सेती रहती है।


यह क्रिया कभी-कभी चार महीने या इससे भी अधिक समय तक चलती रहती है जिसके मध्य इसके शरीर का ताप सामान्य ताप से कई अंश अधिक हो जाता है। भारतीय अजगर का वजन करीब 250 पौंड तक होता है। इसकी लंबाई करीब सात फीट होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed