{"_id":"72a09105bf3937c0a852004cd7df1346","slug":"pwd-staff-protest-for-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sat, 11 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पीडब्ल्यूडी नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री, प्रमुख सचिव व राज्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
ज्ञापन में जिलाध्यक्ष रामशंकर यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष महेश चंद्र, जिला मंत्री रामगोपाल सिंह की अगुआई में सबसे पहले कर्मचारी पीडब्ल्यूडी कार्यालय नसिरापुर से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए निकले। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारियों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने दैनिक वेतन भोगी एवं कार्य प्रभारित में रहते हुए फील्ड में सड़क भवन एवं अनुरक्षण आदि का कार्य करते चले आ रहे हैं। जिन्हें वर्ष 2011 में बसपा सरकार द्वारा अधिसंख्य पदों पर नियमित तो कर दिया गया, लेकिन बहुत से ऐसे कर्मचारी थे, जिन्हें दस वर्ष नियमित सेवा पूरी होने से पहले उन्हें सेवानिवृत्त किया गया है।
विज्ञापन
ऐसे कर्मचारी भी हैं, जिन्हें विभाग में 20 से 25 वर्षों से कार्य किया है। उनकी अधिकतम आयु पुरानी सेवा करने में ही चली गई। अब जब वह नियमित हुए हैं तब उनको दस वर्ष नियमित सेवा न होने पर ही पेंशन ग्रेच्युटी आदि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारियों ने इस तरह के मामलों को जोड़कर पेंशन, ग्रेच्युटी आदि का लाभ दिलाए जाने की मांग की है।
इसी तरह 29 जून 1991 के मृत आश्रित जो दैनिक एवं वर्क चार्ज में मृत आश्रित के रुप में विभाग में शासन एवं विभाग के आदेश पर रखे गए हैं, उनको नियमित करने का आदेश दिया जाए। इसी तरह उन्होंने कई अन्य मांगों को ज्ञापन में शामिल किया। इस दौरान रामशंकर, रामगोपाल, विनोद कुमार, अनिल कुमार, महेश चंद्र, चंद्रप्रकाश, रामपाल, संजीव मिश्रा सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।