{"_id":"5873c5014f1c1b1829ba8e5e","slug":"putting-helmets-saves-husband-wife-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट लगाने से पति की जान बची, पत्नी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट लगाने से पति की जान बची, पत्नी की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 09 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद उपस्थित लाोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि हेलमेट लगाए होने से बाइक चालक की जान बच गई। बाइक में सवार किशोरी बाल-बाल बच गई। गुरसहायगंज कोतवाल ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्माईलपुर निवासी कासिम (46) अपनी पत्नी रेहाना (42) और पुत्री निशा (13) के साथ सोमवार की शाम चार बजे बाइक से गांव घमइचामऊ अपने पिता के पास जा रहा था। तभी एसबी डिग्री कालेज जलालाबाद के सामने पीछे से आ रहे ट्र्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
महिला सड़क पर उछलकर जा गिरी, ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर ससे निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कासिम के पैरों के ऊपर से ट्रक निकलने से उसका पैर टूट गया। टक्कर लगते ही निशा बाइक समेत दूर जा गिरी। जिससे वह बाल-बाल बच गई। आवाज सुनते ही कालेज में काम कर रहे मजदूर दौड़कर आ गए। उन्होंने एंबुलेंस से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गुरसहायगंज कोतवाल अमर पाल सिंह ने परिजनों के पहुंचने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, कोतवाल ने बताया कि मामले में उन्होंने वायरलेस पर सूचना दे दी है। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।