फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Protest held at the municipal office over waterlogging.

Kannauj News: जलभराव होने पर पालिका कार्यालय में किया प्रदर्शन

Tue, 18 Aug 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Protest held at the municipal office over waterlogging.
छिबरामऊ। मोहल्ला त्रिपाठी नगर में आठ वर्षों से बनी भीषण जलभराव की समस्या को लेकर सोमवार दोपहर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे से मिलकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन


मोहल्लेवासियों ने बताया कि तेज बारिश होने पर नालों का गंदा पानी उनके घरों में घुस जाता है। इससे घरेलू सामान बर्बाद होता है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उनकी शिकायत है कि वर्षों से शिकायत के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नागरिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने तत्काल जेई रविराज कौशल को मौके पर भेजा। जेई ने स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया। पालिकाध्यक्ष ने मोहल्लेवासियों को जल्द ही ठोस कार्ययोजना बनाकर जलभराव का स्थायी निस्तारण कराने का भरोसा दिया। इस दौरान पूनम बैस, नेहा दुबे, माया शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed