फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   protest for water proble in kannauj

सकरावा रजबहा में नहीं आ रहा पानी, किया प्रदर्शन

Wed, 29 Jul 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
protest for water proble in kannauj
प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : CHIBRAMAU
सकरावा में रजबहा में पानी न आने से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही रजबहा की सफाई कराकर पानी न छोड़ा गया तो वह सड़क पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार उर्फ शैलू ने किसानों की अगुवाई की। उन्होंने कहा कि सकरावा रजबहा में पानी न होने पर उन्होंने 23 जुलाई को डीएम को ज्ञापन दिया। छह दिन बीत जाने के बाद भी कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। उनका संगठन नियम कानून का पालन करने वाला है। प्रशासन उन्हें लॉकडाउन के चलते आंदोलन करने के लिए मजबूर न करें। शीघ्र ही सकरावा रजबहा की सफाई शुरू कराकर इसमें पानी छोड़े।
विज्ञापन

फसलें सूख रही हैं। यदि शीघ्र ऐसा न हुआ तो किसान सड़क पर उतर आएंगे, इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। इस दौरान राजवीर सिंह राजावत, रामाधार मिश्रा, रामलड़ैते मिश्रा, रामआसरे मिश्रा, अंकेश माथुर, कमल तिवारी, सचिन दीक्षित, अमित तिवारी, सुनील नागर, राहुल चैहान, मयंक पाल, अनुज मिश्रा, ललित मिश्रा, दुर्गेश कुमार, रमन मिश्रा, आशुतोष मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed