फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   protest for demands

ओलावृष्टि से तबाह किसान कलेक्ट्रेट में गरजे

Sat, 28 Feb 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sat, 28 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
protest for demands
ठठिया क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई। भाजपा के पूर्व विधायकों ने भी मौके पर पहुंचकर जनता की मांग को जायज ठहराते हुए उनके सुर में सुर मिलाया। जिलाधिकारी ने नुकसान का सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट भेजने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


टिल्लू चौहान, बृजनंदन सिंह, रावेंद्र सिंह, वीरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, वृजेश कुमार, शिवकुमार, रमेश चंद्र, गोकरन सिंह आदि किसानों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में लिखा है कि ठठिया क्षेत्र के गांव रामपुर, कृपालपुरवा, बसावनपुरवा, नथुआपुर, पुरानी ठठिया, इनैतापुर, चौहाननपुरवा, करौंदा, बहोसी आदि गांवों में गुरुवार को जबरदस्त ओलावृष्टि हुई है। इससे हजारों बीघा खेतों में खड़ी अरहर, गेहूं, सरसों आदि की फसल को भारी क्षति पहुंची है। हजारों रुपये की लागत लगने के बाद तैयार खड़ी फसल बरबाद हो गई है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि यदि उक्त गांवों के किसानों को आर्थिक मुआवजा न दिया गया तो उनके परिवार के सामने भुखमरी की नौबत पैदा हो जाएगी। ऐसी स्थिति में किसानों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर शिवप्रताप सिंह, वीरेश, सुखवासी, मंगूलाल, अरविंद, विनोद, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed