{"_id":"6b0094ca904905b9c10687a5","slug":"motorcyclist-dies-after-collision-with-an-auto-rickshaw-kannauj-news-c-214-1-knj1008-159562-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
तिर्वा। तेज रफ्तार ऑटो ने शुक्रवार को बाइक सवार युवक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
ठठिया थानाक्षेत्र के गूरा खानपुर गांव निवासी सुखवीर सिंह (27) बाइक से कोतवाली क्षेत्र के सुजानसराय गांव में रिश्तेदारी गए थे। दोपहर में ककरहा गांव जाने के लिए निकले थे। बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के बाहिदपुर गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक सवार ने हेलमेट भी नहीं पहने था। सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया।
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। एक घंटे बाद मृतक के चाचा मुकेश, भाई विमलेश, दीपू, लालू और छोटू समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संजय शुक्ल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।