{"_id":"56f584114f1c1b2402f14eb1","slug":"prohibited-from-abusing-the-elderly-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के हुड़दंग में गालियां देने से रोका तो अधेड़ को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के हुड़दंग में गालियां देने से रोका तो अधेड़ को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कूल्हापुर में दरवाजे के सामने गालीगलौज करने से मना करने पर दबंगों ने ईंट से कूंच कर अधेड़ की हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कूल्हापुुर गांव में गुरुवार को होली का हुड़दंग चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोग नशे में धुत होकर जमादार बाथम (55) के दरवाजे के सामने पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। जमादार ने गालियां देने से मना किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद वे लाठी डंडा और ईंट लेकर आए। जमादार घर में भागा। दबंगों ने घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोग जुट गए और विरोध करने लगे तो दबंगों ने ईंट से वार कर दिया। सिर पर ईंट लगने से जमादार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतक के बेटे संजय ने गांव निवासी राम सागर, सुमित, अहिवरन एवं सठियापुर गांव निवासी सुनील कुमार व आमपुरवा कोतवाली गुरसहायगंज निवासी अनूप के खिलफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घेराबंदी कर राम सागर व सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया।