फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Proclamation of Har-Har Gangeshwar, Har-Har Mahadev

Kannauj News: हर-हर गंगेश्वर, हर-हर महादेव का उद्घोष

Wed, 30 Jul 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Proclamation of Har-Har Gangeshwar, Har-Har Mahadev
नगर भ्रमण पर निकले गंगेश्वर महाराज का स्वागत करते श्रद्धालु। - फोटो : नगर भ्रमण पर निकले गंगेश्वर महाराज का स्वागत करते श्रद्धालु।
छिबरामऊ। सावन मास में नागपंचमी पर्व पर रिमझिम फुहार के बीच ऐतिहासिक गंगेश्वर महाराज की यात्रा मंगलवार को निकाली गई। यात्रा के दौरान हर हर गंगेश्वर, हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। नगर के तिराहों-चौराहों समेत कई जगहों पर यात्रा को रोक कर शिव भक्तों ने गंगेश्वर महाराज की आरती उतारकर पूजन किया।
विज्ञापन


चेयरमैन मनोज दुबे व महंत प्रेमगिरि महाराज ने नगर के महाराज गंगेश्वरनाथ की पूजा अर्चना कर पैदल यात्रा को रवाना किया। यात्रा में सबसे आगे प्रथम पूज्य सिद्ध विनायक गणेश, संकट मोचन हनुमान, राम लक्ष्मण, भैरवनाथ, हनुमान के विराट स्वरूप से साथ वानर सेना, बड़े नंदी की झांकी चल रही थी। भोले बाबा के गण यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। साथ ही तीन डीजों पर बज रहे भोले बाबा के भजनों पर झूमते चल रहे भक्तों का उत्साह देखते बन रहा था। एक ओर वानर सेना जय श्रीराम तो शिव भक्तों की टोली हर हर गंगेश्वर हर हर महादेव के उद्घोष करते हुए चल रही थी।
विज्ञापन

यात्रा में मंदिर के कुबेर दुबे, टीटू दुबे, बंटू राठौर, अमित, सौरभ गुप्ता, पवन गुप्ता एडवोकेट, पवन गिरि, खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता, उप्र उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता उर्फ लालू व किराना कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सराफा व्यवसायी रामानंद वर्मा आदि भी साथ चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगेश्वर महाराज के दर्शनों को उमड़ी भीड़

नगर में निकली यात्रा के दौरान गंगेश्वर महाराज के दर्शनों को मुख्य मार्ग पर भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के विशुनगढ़ तिराहा, सब्जी मंडी, कोलियान चौराहा, पीपल चौराहा, हीरालाल कालेज चौराहा, डाकघर तिराहा, पुराना सौरिख बस स्टॉप, मोहल्ला दीक्षितान व राहुल एजेंसी के सामने, पंडित राधेगोविंद कांपलेक्स, रोडवेज बस स्टेंड, अस्पताल रोड चौराहे, सौरिख तिराहा पर शिव भक्तों ने कहीं पर पुष्प वर्षा की तो कहीं पर पूजन कर प्रसाद वितरित कराया। सौरिख रोड स्थित मां कालिका देवी मंदिर में पूजन के बाद देर रात गंगेश्वरनाथ महाराज की यात्रा तहसील रोड होते हुए गंगेश्वरनाथ मंदिर पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed