{"_id":"5f02093c8ebc3ea0666517a4","slug":"problem-kannauj-news-knp569498122","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल के दाम बढ़ने से बिल्डिंग मैटेरियल के दामों में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल के दाम बढ़ने से बिल्डिंग मैटेरियल के दामों में उछाल
विज्ञापन
मौरंग का लगा ढेर
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम। डीजल के दामों में बढ़ोतरी से बिल्डिंग मैटेरियल के दामों में उछाल आ गया है। इससे बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों पर सन्नाटा रहता है। कई लोगों ने भवन निर्माण कार्य बंद करा दिया है। इससे दुकानदार भी परेशान हैं।
डीजल के दाम बढ़ाने से एक ओर लोगों में नाराजगी है। वहीं ट्रांसपोर्ट का किराया बढ़ जाने से मैटेरियल की कीमतों पर असर पड़ा है। बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदार भी निराश हैं। महंगाई की मार ग्राहकों पर पड़ी है। घर-मकान, दुकान निर्माण पर भी प्रभाव पड़ा है। कुछ ने तो निर्माण कार्य बंद करा दिया है।
अनुभव ट्रेडर्स के राजन गुप्ता का कहना है। सरिया के दामों में 13 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दुकान पर ग्राहक कम आ रहे हैं और सस्ते होने का इंतजार कर रहे है। बालाजी ट्रेडर्स के अनिल पटेल उर्फ लल्ला का कहना है डीजल के दाम बढ़ जाने से मौरंग, गिट्टी का भाड़ा बढ़ने से महंगी हो गई है। सीमेंट की कीमतों में असर पड़ा है। पहले की अपेक्षा ग्राहक कम आने लगे हैं। निर्माण कार्यों की गति धीमी हो गई है।
विज्ञापन
इस तरह बढ़े दाम : तालग्राम। 20 दिन पूर्व मौरंग की एक ट्राली 48 सौ से पांच हजार रुपये में मिलती थी। डीजल के दाम बढ़ने से अब छह हजार से साढ़े हजार तक में मौरंग की ट्राली आ रही है। वहीं गिट्टी के दाम पांच हजार से साढ़े पांच तक पहुंच गए। 50 किलो सीमेंट पहले 340 रुपये में मिलती थी। अब 370 रुपये मिल रही है। इसी प्रकार सरिया 43 सौ रुपये क्विंटल की जगह अब 46 सौ रुपये में मिल रही है।