फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   premika ke gher gaye premi ki pit pit kr hatya

प्रेमिका के घ्रर गए प्रेमी की पीट-पीट कर हत्या

Wed, 17 Jun 2020 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
premika ke gher gaye premi ki pit pit kr hatya
प्रेमी शैलेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंदरगढ़/तालग्राम (कन्नौज)। प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने की भनक लगने पर प्रेमी उसके घर पहुंच गया और गाली गलौज शुरू कर दी तो प्रेमिका के परिवार के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए। वहां पहुंचे युवक के परिजनों को बताया कि उसने जगह खाया है। परिवार के लोग युवक को मेडिकल कॉलेज फिर कानपुर ले गए, वहां उसने दम तोड़ दिया। शव लाकर परिवार के लोगों ने हंगामा कर तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने से मौत होना बताया गया है। युवती, पिता, भाई और ताऊ समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव सुताह निवासी शैलेंद्र उर्फ नितिन (28) पुत्र रामेश्वर दयाल का इंदरगढ़ थाना क्षेत्र निवासी रिश्तेदार के साथ करीब पांच साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को थी, शादी के लिए बातचीत भी हुई, लेकिन लेनदेन को लेकर शादी नहीं हो पाई। शादी न होेने से दोनों के परिजनों में मनमुटाव हो गया। शैलेंद्र की प्रेेमिका से फोन पर बात होती रही। प्रेमिका के परिजन उसकी शादी के लिए लड़का देख रहे थे। इसकी भनक लगने पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे शैलेंद्र प्रेमिका के गांव पहुंच गया। उसने दरवाजे पर गाली-गलौज की तो प्रेमिका के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। हालत बिगड़ने पर प्रेमिका के परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले गए। सूचना पर शैलेंद्र के परिजन भी पहुंच गए, उन्हें बताया गया कि शैलेंद्र ने सल्फाश की गोलियां खा ली हैं।
विज्ञापन

निजी अस्पताल से परिवार के लोग शैलेंद्र को मेडिकल कालेज तिर्वा ले गए, जहां से चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में नर्सिंग होम में शैलेंद्र ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर प्रेमिका के घर पहुंचे और शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने उन्हें शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। युवक के परिवार की ओर से युवती, उसके पिता,भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed