फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   premee ne hee premika ko utaar diya maut ke ghaat

प्रेमी ने ही प्रेमिका को उतार दिया मौत के घाट

Sat, 14 Dec 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
premee ne hee premika ko utaar diya maut ke ghaat
तिर्वा(कन्नौज)। महिला की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को फेंकने की घटना का पुलिस ने दूसरे दिन खुलासा कर दिया। पोस्टमार्टम के वक्त डॉक्टरों को महिला के पास से मोबाइल नंबर लिखी पर्ची मिली थी। इसकी मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। रात में आरोपी को उठाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि हत्या प्रेमी ने की थी।
विज्ञापन

कानपुर के फीलखाना में रहने वाले रामू और श्याम बाबू पुत्रगण लक्ष्मीनारायण ने बहन और बहनोई की मौत के बाद भांजी नीलम को अपने घर पाला था। 10 अगस्त को नीलम सब्जी लेने घर से निकली। फिर लौट कर नहीं आई। 12 अगस्त को मामा रामू ने फीलखाना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 17 अगस्त को नीलम ने मामा रामू को फोन कर सूचना दी कि उसने दिल्ली में शादी कर ली है। युवक ठठिया थानाक्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस हिरासत में लिए गए युवक ने बताया कि दिल्ली से वह लोग गुरुवार को लौट रहे थे। परिजन नीलम को अपने साथ नहीं रखना चाहते थे। वह नीलम को कानपुर स्थित घर जाने के लिए कह रहा था। वह उसके घर जाने की जिद पर अड़ गई। इसी से नीलम का अंगौछे से गला दबा दिया। शव को सड़क किनारे फेंककर चेहरा ईंट से कुचल दिया। इसके बाद भाग गया। पुलिस ने नीलम के मामा और अन्य परिजनों को ठठिया बुला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी टीपी वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक ने घटना अकेले नहीं, कुछ और लोगों के साथ मिलकर की है। अन्य लोगों की जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। मामले का खुलासा हो गया है। महिला कानपुर के फीलखाना की रहने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed