फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pradhaan par tamanche se hamala kar loota, eteeem se rupaye nikaalakar ghar jaate samay vaaradaat ko diya anjaam

प्रधान पर तमंचे से हमला कर लूटा, एटीएम से रुपये निकालकर घर जाते समय वारदात को दिया अंजाम

Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
pradhaan par tamanche se hamala kar loota, eteeem se rupaye nikaalakar ghar jaate samay vaaradaat ko diya anjaam
छिबरामऊ(कन्नौज)। देर रात एटीएम से रुपये निकालकर घर जा रहे ग्राम प्रधान पर दबंगों ने पीछे से तमंचों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने 85 सौ रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली। प्रधान को गंभीर हालत में सौ बेड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को सराय गूजरमल के प्रधान रवि कोरी ने मुख्य मार्ग स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 85 सौ रुपये निकाले। वह मोटर साइकिल से घर की तरफ जाने लगे। प्रधान ने बताया कि पूर्वी बाईपास पर पीछे से कुछ युवकों ने सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। वह जमीन पर गिर गए। सात हमलावरों ने तमंचों की बट व लोहे की रॉडों से पीटकर जेब में पड़े 85 सौ रुपये और गले में पड़ी सोने की जंजीर लूट ली। इसके बाद आरोपी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल प्रधान को सौ बेेड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में निरीक्षक हरीशंकर ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का है। लूट की बात गलत है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed