फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Power -starved villagers boarded mercury

बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों का चढ़ा पारा

Mon, 29 Feb 2016 11:42 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 29 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Power -starved villagers boarded mercury

बहवलपुर सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी से

विज्ञापन
ग्रामीणों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। 17 दिनों से परेशान ग्राम पल्यौरा, भौराजपुर के ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर धावा बोल दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर शीघ्र आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना था कि बिजली न आने से सिंचाई का कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। जेई द्वारा समस्या से शीघ्र निजात दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीण वापस लौट गए। सोमवार की सुबह ग्राम पल्यौरा और भौराजपुर के सुदीप दीक्षित, सुधीर दीक्षित, लल्लन, रामगोपाल, बलराम सिंह, संजय आदि बहवलपुर सब स्टेशन पहुंचे और प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव में लगभग 17 दिन से बिजली नहीं आई है, जिससे पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ। ऐसी स्थिति में गांव में पेयजल संकट भी बना हुआ है, वहीं नलकूप न चलने से खेतों में सिंचाई का कार्य भी पूरी तरह ठप पड़ा है।
ऐसे में खेतों में खड़ी फसल के चौपट होने की संभावना है। सब स्टेशन पर मौजूद कर्मियों ने ग्रामीणों के हंगामा करने की जानकारी जेई को दी गई। कुछ ही देर में जेई अवनीश यादव भी सब स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को काफी समझाया, पर वह बिजली देने की मांग पर अड़े रहे।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बहुत शीघ्र ही उनके गांवों की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान न किया गया तो वह लोग सब स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस बाबत जेई अवनीश कुमार ने बताया कि पिछले दिनों पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर धड़ाम हो गया था।

इस पर अफसरों ने तालग्राम से पुराना ट्रांसफार्मर मंगवाकर यहां लगवा दिया है। इस ट्रांसफार्मर के कई रेडिएटर फटे हुए हैं। बताया कि इससे ट्रांसफार्मर बहुत जल्द गर्म हो जाता है। ऐसी स्थिति में सब स्टेशन से जुड़े लगभग एक सैकड़ा से भी ज्यादा गांवों के ग्रामीणों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed