फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Power out for 48 hours due to rain.

Kannauj News: बारिश के चलते 48 घंटे से बत्ती गुल

Sun, 27 Sep 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Power out for 48 hours due to rain.
कन्नौज। तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कहीं 36 घंटे तो कहीं 48 घंटे से बिजली नहीं है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

बारिश और तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पोल और तार टूट गए हैं। कई ट्रांसफार्मरों में भी खराबी आ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में हालत सबसे ज्यादा खराब है। छिबरामऊ, गुरसहायगंज और सौरिख क्षेत्र के कई गांवों में दो दिन से बिजली गुल है। शहर में भी कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित है। सरायमीरा, मकरंदनगर और ग्वाल मैदान इलाके में 48 घंटे से बिजली की आवाजाही लगी है।
विज्ञापन

बिजली न होने से लोगों के घरों में पानी की किल्लत हो गई है, क्योंकि मोटर नहीं चल पा रही है। मोबाइल चार्ज न होने से लोग संपर्क से भी कट गए हैं। छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इनवर्टर और बैटरी जवाब दे चुके हैं। व्यापारियों का काम भी ठप पड़ा है। बिजली विभाग के कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने में जुटे हैं, लेकिन जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के कारण काम में बाधा आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

कोल्ड स्टोरेज मालिकों ने किया हंगामा

गुरसहायगंज। गुरुवार रात ढाई बजे आंधी-पानी के कारण बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह नौ बजे आपूर्ति शुरू करने के प्रयास में कोल्ड स्टोरेज, बिशंभरपुर, इस्माइलपुर, कस्बा, समधन, गांधी नगर और कुसुमखोर फीडरों पर फाल्ट हो गया। कर्मचारियों ने बीच-बीच में लाइन खोलकर आपूर्ति चालू करने का प्रयास किया। शनिवार को 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से बिजली घर के सभी फीडर बंद हो गए। शाम 6.30 बजे फाल्ट ठीक होने के बाद इस्माइलपुर, कस्बे समेत कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई। रविवार सुबह 10 बजे तक कोल्ड स्टोरेज और उससे जुड़े सीएचसी, विशंभरपुर फीडर की बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। मुश्ताक अहमद, इरफान समेत अन्य कोल्ड स्टोरेज मालिकों ने बिजली घर पहुंचकर अधिकारियों के सामने नाराजगी जताई और उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया।

-------------

पोल गिरने से आपूर्ति बाधित
समधन। क्षेत्र के रामाश्रम स्थित विद्युत उपकेंद्र से होने वाली बिजली सप्लाई बरसात होने की वजह से गुल रही। क्षतिग्रस्त विद्युत पोल दुरुस्त करने के बाद 25 घंटे बाद आपूर्ति शुरू हो पाई। सिकंदरपुर विद्युत उप खंड अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि जिन गांवों की विद्युत सप्लाई अभी तक बहाल नहीं हो पाई है, उसे मरम्मत कार्य पूरा होने पर शुरू करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed