{"_id":"27391a36092a0bcc396395a293ff7d88","slug":"power-meters-are-on-recovery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मीटर लगाने पर कर रहे वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली मीटर लगाने पर कर रहे वसूली
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली मीटर के नाम पर 300 रुपये की वसूली की जा रही। न
विज्ञापन
देने पर सीलिंग प्रमाण पत्र नहीं देते हैं। इससे कंप्यूटर में फीडिंग नहीं
हो पाएगी और बिजली उपभोक्ता परेशान होंगे। उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से
मामले की जांच कराकर राहत दिलाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने जल्द ही मनमानी पर अंकुश न लगाने पर धरना प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी है। ठठिया के बृजेश यादव का कहना है कि मीटर लगाने वाले युवक घर पर आए और बिजली का मीटर लगा दिया। इसके बाद उन्होंने 300 रुपये की डिमांड की। जब रुपये देने से मना किया तो युवक धमकी देने लगे कि रुपये नहीं दिए तो दोगुना बिल आएगा।
ठठिया के ही संतोष पाल ने बताया कि मीटर लगाने वाले आए और 300 रुपये मांगे। रुपये न देने पर सीलिंग प्रमाण पत्र भी नहीं दिया। टीचर जितेंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि किस बात के यह 300 रुपये लिए जा रहे हैं। उनसे मीटर लगाने वाले युवक रुपये ले गए।
उधर, संजीव कुमार, घनश्याम ओमर, बृजेश अग्निहोत्री, संजीव कुमार, दीपू यादव, अमित यादव, दिनेश राठौर ने वसूली करने के आरोप बिजली विभाग पर लगाए हैं। कहा कि उनसे भी रुपये लिए जा चुके हैं। वसूली बंद होनी चाहिए। अगर कार्रवाई न हुई तो इसकी शिकायत वह अफसरों से भी करेंगे।
उधर इस मामले में बिजली विभाग के एक्सईएन पी. राम का कहना है कि किसी भी प्रकार का रुपये नहीं लग रहे है। कोई भी बिजली उपभोक्ता पैसे न दे। अगर कोई कर्मी या ठेकेदार मीटर के नाम पर रुपये मांगता है, तो उन्हें बताएं।