{"_id":"586a991b4f1c1b1c7e1586be","slug":"posted-record-for-three-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों की खतौनी के लिए रिकार्ड नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों की खतौनी के लिए रिकार्ड नहीं
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
चकबंदी अधिकारी शशिप्रताप सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। चकबंदी के जले अभिलेख वाले गांवों में नए सिरे से चकबंदी कराने के लिए विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। अभी तक राजस्व विभाग ने तीन ग्राम पंचायतों की खतौनियां तैयार नहीं कराई है, जिससे इन गांवों में नए सिरे से होने वाली चकबंदी अधर में लटक जाएगी। विभाग का कहना है कि कोई रिकार्ड न मिलने की वजह से इन गांवों की खतौनी नहीं बन पाई है। चकबंदी अधिकारी ने तहसीलदार से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
क्षेत्र के जले अभिलेख वाले गांवों में चकबंदी का प्रस्ताव भेजने से पहले अधिकारियों ने सभी 34 गांवों की खतौनियां राजस्व विभाग द्वारा तैयार कराई थी। इन खतौनियों को ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कर किसानों को पढ़कर सुनाया गया था। इसके बाद लोगों से आपत्तियां भी मांगी गई थी। बाद में इन आपत्तियों का निस्तारण कर खतौनियों को सुरक्षित कर लिया गया था। चकबंदी अधिकारी शशिप्रताप ने बताया कि क्षेत्र की ग्राम पंचायत खड़िनी, विशुनपुर हासिलपुर व भौराजपुर की खतौनियां नहीं बनी हैं।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने बताया कि कोई रिकार्ड न मिलने की वजह से इन तीन गांवों की खतौनी नहीं बन पाई है। तहसीलदार शिवनरायन पांडेय ने बताया कि खड़िनी, विशुनपुर हासिलपुर व भौराजपुर की खतौनी बनाने के लिए लेखपाल व कानूनगो गांवों में जाकर चकों का भौतिक सत्यापन करेंगे और काश्तकार के पास उपलब्ध रिकार्ड के आधार पर नई खतौनी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
इन गांवों में होगी चकबंदी
चकबंदी आयुक्त डॉ. हरिओम के निर्देश पर क्षेत्र के 34 में दस गांवों में प्रथम चरण में धारा चार के तहत नए सिरे से चकबंदी कराने के लिए गजट किया गया है। प्रथम चरण में नंदलालपुर, कुंवरपुर बनवारी, करनौली, अकबरपुर, उस्मानपुर, मेरापुर गढ़िया, हाथिन, सरदामई, बरूआ सबलपुर, गढ़ियापाह में चकबंदी कराई जाएगी।
विभाग को मिले नौ नए लेखपाल
छिबरामऊ। चकबंदी अधिकारी शशिप्रताप सिंह ने बताया कि विभाग में तैनात लेखपाल घनश्याम तिवारी, राधामोहन, सत्यप्रकाश यादव व विजय कुमार यादव की पदोन्नति कानूनगो के पद पर हो गई है। इसकी वजह से विभाग में लेखपालों की संख्या कम हो गई थी। अब शासन की ओर से 23 हजार नए चकबंदी लेखपालों की भर्ती की गई है, जिसमें नौ नए लेखपाल मिले हैं। अब जले अभिलेखों वाले गांवों में चकबंदी के लिए कर्मचारियों की समस्या आड़े नहीं आएगी।