फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   First pontoon bridge to be built at Chiasar Ghat in Kannauj, Setu Nirman Nigam sent work plan

Kannauj: चियासर घाट पर बनेगा पैंटून पुल, सेतु निर्माण निगम ने तैयार की कार्य योजना, इन जिलों को होगा फायदा

Wed, 18 Jan 2023 10:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Jan 2023 10:02 PM IST
सार

चियासर घाट में पुल की मांग जल्द पूरी होगी। दरअसल, घाट में पहला पैंटून पुल बनने की कवायद शुरू हो गई है।  इसके लिए सेतु निर्माण निगम ने कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजी है। 16 करोड़ की लागत से तीन किलोमीटर लंबा पुल बनाया जाएगा।

विज्ञापन
First pontoon bridge to be built at Chiasar Ghat in Kannauj, Setu Nirman Nigam sent work plan
चियासर घाट पर नाव से गंगा पार करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में चियासर घाट पर जिले में पहला पैंटून पुल जल्द बनेगा। गंगा नदी पर पुल बनने से हरदोई का फासला बेहद कम जाएगा। इससे चियासर समेत आसपास के गांव में तेजी से व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेगी। सेतु निर्माण निगम ने पुल निर्माण के लिए शासन को कार्य योजना बनाकर भेज दी।

विज्ञापन

गंगा नदी तट पर स्थित चियासर जिले का प्राचीन घाट है। इस घाट पर च्वयन ऋषि का आश्रम है। मान्यता है कि च्वयन ऋषि ने यहां पर च्वयनप्राश निर्मित किया था। च्वयन ऋषि के नाम 100 बीघे से अधिक जमीन भी राजस्व विभाग में दर्ज है।
विज्ञापन

यहां पर माघ पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा, दशहरा को मेला भी लगता है। लंबे समय से इस घाट पर पुल निर्माण की मांग कर चल रही थी। छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय और हरदोई के सवायजपुर विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह ने शासन से पुल निर्माण की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से 16 करोड़ रुपये की लागत से तीन किलोमीटर लंबा पैंटून पुल बनना प्रस्तावित हुआ है। परियोजना प्रबंधक सेतु निगम अरुण कुमार ने बताया कि शासन को कार्य योजना बनाकर भेज दी गई है। जल्द पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पुल निर्माण से कृषि से लेकर व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

हरदोई जाना होगा आसान
चियासर घाट के आसपास के गांव मधवापुर, गुरूजपुर, अंबरपुर समेत लालपुर के लोग अभी हरदोई नाव से या फिर कुसुमखोर पुल से होते हुए करीब 70 किलोमीटर की दूर तय कर हरदोई सवायजपुर पहुंचते है। पुल बनने से अब 28 किलोमीटर हरदोई का सवायजपुर कस्बा रह जाएगा। इससे हरदोई, फर्रुखाबाद और जलालाबाद, हुल्लापुर पहुंचने में आसानी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed