{"_id":"5e386a4e8ebc3e842d274683","slug":"polio-drop-kannauj-news-knp5423355105","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम को पोलियो खुराकर पिलाकर प्रदेश अध्यक्ष ने टीकाकरण की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम को पोलियो खुराकर पिलाकर प्रदेश अध्यक्ष ने टीकाकरण की शुरुआत
विज्ञापन
कन्नौज। मातृ व शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए सघन टीकाकरण के विशेष अभियान मिशन इंद्रधनुष का तीसरा चरण सोमवार को शुरू हुआ। अभियान की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की। 2,665 बच्चों व 634 गर्भवतियों को 637 बूथों के माध्यम से प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य है।
प्रदेश अध्यक्ष ने एक वर्ष के बच्चे श्याम को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरू किया। उन्होंने कहा कि नवजात और बच्चों में होने वाली जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए संपूर्ण टीकाकरण बेहद जरूरी है। सरकार नवजात और बच्चों को बीमारियों से बचाने का हर संभव प्रयास कर रही है। सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि गर्भवती महिलाओं व बच्चों के परिजनों व समुदाय के हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह निर्धारित टीकाकरण स्थलों पर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को ले जाकर टीकाकरण कराएं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण स्वरूप ने कहा कि टीकाकरण से वंचित 5 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि अभियान का चौथा चरण 2 मार्च से 16 मार्च तक चलेगा। अभियान के तहत पोलियो, टीबी, हेपेटाइटिस- बी, इंफ्लुएंजा, डिप्थीरिया, रूबेला आदि रोगों से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। अपर शोध अधिकारी वाईके मंजुल, डॉ. रविंद्र साहू, डॉ. गीतम सिंह, वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर इरशाद बेग, डीएमसी आशुतोष बाजपेई मौजूद रहे।