{"_id":"607dd4538ebc3ebd045cac24","slug":"poling-paartiyon-ne-raat-tak-jama-keen-matapetiyaan-kannauj-news-knp624389145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टियों ने रात तक जमा कीं मतपेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टियों ने रात तक जमा कीं मतपेटियां
विज्ञापन
नवीन मंडी समिति में ट्रक से उतरते मतदान कर्मी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सकुशल निपट जाने के बाद करीब साढ़े छह बजे पोलिंग पार्टियां रवानगी स्थल पहुंचीं। इसके बाद मतपेटियां जमा करने का सिलसिला चला। यह देर रात तक जारी रहा।
पोलिंग पार्टी के हिसाब से लगाई गईं अलग-अलग मेजों पर पार्टियों ने मतपेटी व चार पदों के लिए पड़े वोटों का लेखा-जोखा व चुनाव संबंधी प्रपत्रों को जमा किया। नवीन मंडी समिति में रात करीब बारह बजे तक शोर-शराबे के बीच मतपेटियों को जमा करने का काम चलता रहा। तमाम पीठासीन अधिकारियों के मतपत्रोें का लेखा-जोखा नहीं दे पाने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मिलान कराया। इसके बाद मतपेटियां जमा हो सकीं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 499 ग्राम पंचायतों में 1042 मतदेय स्थलों पर सोमवार को वोट डाले गए थे। 1842 पोलिंग पार्टियों को रवानगी स्थल पर मतपेटियों को जमा करना था। शाम साढ़े छह बजे रवानगी स्थल पर पार्टियों के पहुंचना का सिलसिला शुरू हुआ। कई स्थानों पर देर शाम मतदाताओं की लंबी लाइनें लगने से रात तक मतदान चला। इससे यह पोलिंग पार्टियां काफी देरी के साथ पहुंच सकीं। प्रशासनिक अधिकारियों ने मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखवाय्रा।