चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने
आह्वान किया कि मतगणना पूरी ईमानदारी से होगी। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।
यदि किसी को कोई समस्या है तो तत्काल अफसरों से संपर्क करे। मतदान केंद्र
के बाहर प्रत्याशियों से भीड़ न इकट्ठा करने व जीतने के बाद शांति से घर
जाने को भी कहा गया है।
इसके अलावा जिला मुख्यालय पर सरायमीरा में जीटी रोड
पर बाईपास से वाहन निकाले जाएंगे वाहन। मंडी समिति के आसपास नजर आने वाले
वाहनों को बैरियर लगाकर रोका जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर अर्द्धसैनिक बल के
जवान मुख्य गेट पर तैनात रहेंगे, ताकि कोई भी अराजकतत्व मतदान केंद्र के
अंदर न घुसने पाए।
नतीजे आने के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों में टकराव
टालने के लिए मतदान केंद्र के आसपास भी पुलिस बल सक्रिय रहेगा। शनिवार
को डीएम अनुज कुमार झा और पुलिस अधीक्षक ने खुद मतगणना केंद्रों पर पहुंचकर
सुरक्षा व्यवस्थाएं देखीं। तालग्राम में एसईएन इंटर कालेज में बने मतगणना
केंद्र पर पहुंचकर प्रेक्षक लोकेश और सीडीओ उदयराज यादव ने व्यवस्थाएं
देखीं।
निर्वाचन अधिकारी अभिनंदन सिंह को निर्देश दिए कि पल-पल पर नजर
रखें। मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कोई अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करे, तो फौरन उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।
जिलाधिकारी ने आरओ, सेक्टर मजिस्ट्रेटों, जोनल मजिस्ट्रेटों, सुपर जोनल
मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि वे पूरी सख्ती के साथ शांति व्यवस्था बनाने
में सहयोग दें।
यदि कोई भी अराजकतत्व गड़बड़ी करने की कोशिश करे, तो फौरन
उससे पुलिस बल की मदद से निपटें। किसी को भी मनमानी करने की छूट नहीं दी
जाएगी। उन्होंने मतगणना के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की भी हिदायत दी,
ताकि कहीं कोई त्रुटि न होने पाए।
उधर, डीएम अनुज झा, एसपी कलानिधि नैथानी
तिर्वा पहुंचकर डीएन इंटर कालेज में बनाए गए मतगणना स्थल का जायजा लिया।
आरओ से मतगणना तैयारी के संबंध में पूछताछ की। निर्देश दिए कि सारी
व्यवस्थाएं चाकचौबंद रखें। वहीं एसपी ने सभी सीओ, थानेदारों को निर्देश
दिएं कि रविवार को विशेष चौकसी बरती जाए।
ला एंड आर्डर से खिलवाड़ करने
वालों को फौरन पकड़कर जेल भेजने की कार्रवाई करें। यदि कोई अफवाह फैलाता
मिले तो उसे भी पकड़कर कानूनी कार्रवाई करें।