फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police will monitor transactions in bank branches

पुलिस की निगरानी में बैंक शाखाओं में होगा लेनदेन

Thu, 10 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 10 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police will monitor transactions in bank branches
बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

एसपी ने विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधकों की बुधवार को बैठक ली। इस दौरान बैंकाें में सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने के  निर्देश दिए। साथ ही बैंक शाखाओं में पुलिस जवान लगाए जाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

अचानक 500 और 1000 के नोट बंद होने और बैंक शाखाओं पर भी एक दिनी लेन-देन पर बैन लगाए जाने से बैंकों की व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसको लेकर गुरुवार को बैक शाखाएं खुलने के बाद ग्राहकों की भारी भीड़ पैसे जमा करने के लिए उमड़ेगी।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए एसपी दिनेश कुमार पी ने बुधवार को जिले भर के बैंक शाखा प्रबंधकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने शाखा प्रबंधकों से सभी बिंदुओ पर चर्चा की। यही नहीं एसपी ने सभी थाना कोतवाली प्रभारियाें क्षेत्राधिकारियों के सीयूजी मोबाइल नंबर के अलावा निजी मोबाइल नंबर भी नोट कराए। निर्देश दिए कि सभी बैंक शाखाओं में अधिक से अधिक संख्या में सीसीटीवी कैमरे ठीक कर लें। जिससे कोई घटना होती है तो संबंधित व्यक्ति की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से बैंकों में पुलिस जवान उनकी ओर से लगाए जाएंगे लेकिन शाखा प्रबंधक अपने गार्डों को मुख्य जगह पर अवश्य लगाएं। पैसे जमा करने या निकालने वालों को कतार में खड़ा कर लेन-देन करें। जिससे कहीं पर भी विवाद की स्थित न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed