फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police stopped farmers going to Delhi with tractor

ट्रैक्टर लेकर दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका

Mon, 25 Jan 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Police stopped farmers going to Delhi with tractor
Police stopped farmers going to Delhi with tractor - फोटो : KANNAUJ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरसहायगंज। कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को परेड में शामिल होने ट्रैक्टर से जा रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान किसान नेताओं ने जीटी रोड पर नारेबाजी की।

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में 26 जनवरी को परेड में शामिल होने भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष शमीम सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष इरशाद अली, मतीन खान, जिला प्रवक्ता आरके कटियार, पिंटू यादव, अकील फारुकी, इमरान खान और मारूफ खान कार्यकर्ताओं के साथ ट्रैक्टर लेकर रवाना होने लगे। इसकी जानकारी पर राजा दिनेश सिंह ने जीटी रोड पर ट्रैक्टरों का पीछा कर जयसिंहपुरवा के पास रोक लिया। पुलिस के रोके जाने से नाराज किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड पर नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाल ने इन्हें समझाया। खासी मशक्कत के बाद यह माने। वहीं जिला अध्यक्ष ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसान निराश न हों। संघर्ष का फल अवश्य मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed