फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police sent two to jail in Sohail murder case

सोहेल हत्याकांड में पुलिस ने दो को भेजा जेल

Thu, 29 Apr 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Police sent two to jail in Sohail murder case
नगर के चौधरियान मोहल्ला में कपड़ा व्यापारी सोहेल की हत्या में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से सरिया व लाठी भी बरामद हुई है। अन्य नामजद लोगों के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा, मंडी चौकी इंचार्ज योगेंद्र कुमार शर्मा व उनकी टीम ने गश्त के दौरान नामजद हत्यारोपी जुल्फिकार व शाहनवाज उर्फ शानू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड व लाठी बरामद हुई।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को चौधरियान मोहल्ला में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में सोहेल की हत्या कर दी गई थी। मृतक के मामा शहजाद ने जुल्फिकार, शाहजवाज उर्फ शानू, इरशाद खां, हाशिम, राशिद, शीबू व अरशद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी सोहेल की हत्याकांड के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नगर व पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद, मैनपुरी में भी दबिश दी जा रही है। पुलिस उनके मोबाइल लोकेशन को भी खंगाल रही है।
चौधरियान मोहल्ला में गुरुवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। कपड़ा व्यापारी सोहेल की मंगलवार देर रात हत्या के बाद से तनाव के चलते यहां फोर्स लगा दी गई थी। हर किसी की जुबां पर सोहेल और आरोपियों की ही चर्चा थी। हत्याकांड के बाद मोहल्ले में तनाव है।
पुलिस से पूछताछ में आरोपी जुल्फिकार व शाहनवाज उर्फ शानू ने बताया कि सोहेल का भाई नोमान छत पर खड़े होकर मोबाइल से बात करता था।
इसकी आवाज उसके घर में आती थी। घर में बेटियां बड़ी होने के कारण छत पर बात करने का विरोध किया गया था। मंगलवार को नोमान ने उसके घर के बाहर कूड़ा फेंक दिया, उलाहना देने पर झगड़ा शुरू हो गया। मारपीट में सोहेल की मौत हो गई।

सोहेल हत्याकांड का नामजद आरोपी जुल्फिकार साल 2008 में एक बच्चे की अपहरण के बाद हत्या का आरोपी रह चुका है। सोहेल के हत्याकांड के बाद एक बार फिर मासूम बच्चे की हत्या की चर्चा लोगों की जुबां पर आम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed