तालग्राम। कस्बा के बृजभूषण हजेला भारतीय इंटर कालेज में शनिवार को मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक कर छात्राओं को आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया गया।
प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत महिला सुरक्षा बचाव एवं सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी में छात्राओं का मनोबल बढ़ाया गया। छात्राओं को महिला अत्याचार, बसों में महिलाओं के साथ हो रहे छेड़छाड़, भ्रूण हत्या, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, लिंग भेद जैसे विषयों को नाटक के माध्यम से दिखाया गया। इसके साथ महिलाएं कैसे आत्मनिर्भर बने का संदेश देकर कलाकारों ने खूब वाहवाही लूटी। साइबर सुरक्षा और लैंगिक सुरक्षा से कानूनी संरक्षण की जानकारी भी दी गई। पोस्ट कार्ड प्रतियोगिता, आने वाले समय में भारत की स्थिति और स्वतंत्रता संग्राम में स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान के बारे में बच्चों को समझाया गया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार सरोज, थाना प्रभारी कमल भाटी एवं उनका स्टाफ मौजूद रहा।
============