फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police raids in search of fair

सरकारी राशन की तलाश में पुलिस का छापा

Fri, 25 Sep 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Fri, 25 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Police raids in search of fair
क्षेत्र के ग्राम असालत नगर में एक राइस मिल स्वामी के गोदाम में अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर 114 पैकेट चावल और लगभग 30 पैकेट खुला पड़ा गेहूं बरामद किया।
विज्ञापन


देर शाम तक अधिकारी जांच में जुटे थे। जिला पूर्ति अधिकारी और जिला खाद्यान्न अधिकारी को छापेमारी की जानकारी दी गई है। उनके पहुंचने के बाद ही गोदाम में मिले माल के बारे में सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन


गुरुवार देर शाम उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नायब तहसीलदार अवनीश कुमार के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार व राजकुमार चौधरी ने कोतवाली के दारोगा जगन्नाथ सिंह और कस्बा इंचार्ज गणेश प्रसाद मिश्रा के साथ ग्राम असालत नगर में सतीश चंद्र गुप्ता के गोदाम में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार्रवाई के दौरान गोदाम से 114 पैकेट चावल और वहां खुला पड़ा लगभग तीस पैकेट गेहूं बरामद हुआ। अचानक शुरू हुई छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया। इस संबंध में नायब तहसीलदार अवनीश कुमार ने बताया बरामद माल के संबंध में देर शाम जिला पूर्ति निरीक्षक व जिला खाद्यान अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। उनके आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बरामद माल सरकारी राशन कोटे का है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed