{"_id":"675f2285cbba5ac1060cb724","slug":"police-raided-the-hotel-found-a-girl-and-teenager-kannauj-news-c-214-1-knj1006-122616-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पुलिस ने होटल में मारा छापा, युवती व किशोरी मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पुलिस ने होटल में मारा छापा, युवती व किशोरी मिलीं
विज्ञापन
गुरसहायगंज। होटल में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए मोहल्ले के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया और एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जब छापा मारा तो वहां से एक किशोरी व युवती मिलीं। पूछताछ के बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने होटल संचालक को चेतावनी दी है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इस होटल में प्रतिदिन कई युवक व युवतियां आते हैं। इसका समाज पर बुरा असर पड़ रहा है। फिलहाल, पुलिस ने होटल बंद करा दिया है।
कस्बे के मोहल्ला रामकृष्ण नगर में होटल में युवक व युवतियों के जाने के बाद लोग एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। लोगों ने एसपी अमित कुमार आनंद को फोन कर शिकायत की। आरोप लगाया कि होटल में प्रतिदिन कई युवक और युवतियां रंगरेलियां मनाने आते हैं, जिसका बच्चों और महिलाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। रात-दिन यही क्रम चलता रहता है।
एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस ने युवती व किशोरी को कोतवाली में लाकर पूछताछ करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने होटल संचालक और एक युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की तो संचालक ने बताया कि भवन को उसने किराये पर लिया है, जिसमें एक कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर होटल खोला है। 31 दिसंबर तक उनका अनुबंध किया गया है। पुलिस ने होटल में ताला डलवा दिया और उसे व युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। कोतवाल ने बताया कि होटल में कोई आपराधिक कृत्य नहीं मिला है। मोहल्ले वासियों की आपत्ति के कारण होटल को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
इनसेट-- -
आसपास के गांवों से बुलाई जातीं लड़कियां
मोहल्ले के लोगाें का आरोप है कि रिहायशी इलाके में यह होटल जानबूझ कर अनैतिक कार्यों के लिए खोला गया है। यहां आसपास के गांवों से लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए बुलाया जाता है। रात में कई लड़कियां चेहरा छिपाकर होटल में आती हैं। कई प्रेमी युगल भी होटल में आते हैं। इससे मोहल्ले का माहौल दूषित हो रहा है। पांच माह पहले भी लोगों ने इसका विरोध किया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
वर्जन-- --
होटल में सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत की गई थी। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया, मगर वहां ऐसा कुछ नहीं मिला। फिलहाल होटल को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं और इसकी जांच की जा रही है।
-अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक

इनसेट

वर्जन