फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police far away from uncovering the robbery on GT Road, IG investigates

Kannauj News: जीटी रोड पर लूट के खुलासे से पुलिस दूर, आईजी ने की जांच

Thu, 19 Oct 2023 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Police far away from uncovering the robbery on GT Road, IG investigates
छिबरामऊ। जीटी रोड पर अकबरपुर के पास सराफा व्यापारी से लूट की वारदात करके लुटेरों ने पुलिस के इकबाल को चुनौती दी है। शुरू में हीलाहवाली के बाद देर रात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। वारदात को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस लुटेरों का पता नहीं लगा सकी है। बुधवार को आईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन



बुधवार की दोपहर को आईजी प्रशांत कुमार सिकंदरपुर कस्बे में पहुंचे। उन्होंने एसपी अमित कुमार आनंद से जीटी रोड पर सराफा व्यापारी अनिल वर्मा उर्फ रामजी के साथ हुई लूट की वारदात की जानकारी ली। उनके साथ यह वारदात मंगलवार की शाम दुकान से घर वापस जाते समय रास्ते में हुई थी। आईजी ने बुधवार को घटना स्थल को भी देखा। वह सराफा व्यापारी की दुकान पर भी गए और आसपास के दुकानदारों से बात की। लूट के शिकार सराफा व्यापारी ने बताया कि वह अपने व्यवसाय के लिए हर रोज सिकंदरपुर आते-जाते हैं। मंगलवार की शाम को छह बजे वह सिकंदरपुर से दुकान बंद करके छिबरामऊ स्थित घर के लिए निकले थे। उनके साथ बाइक पर मोहल्ला बनवारी नगर निवासी डाॅ. मोहन लाल वर्मा व उसका एक ग्राहक, जो रोडवेज में कार्यरत है, भी था।
विज्ञापन

बताया कि शाहजहांपुर गांव के पास ग्राहक उतर गया और वह दोनों छिबरामऊ के लिए चल दिए। अकबरपुर में लोहे के क्रासिंग ब्रिज से आगे पहुंचे तो पीछे से आई बाइक पर सवार तीन युवकों ने धक्का देकर तमंचा दिखाया और पीठ पर टंगे काले रंग के बैग को छीन लिया। बैग में सोने व चांदी के जेवरात, दो लाख की नकदी, दुकान की चाबी, हिसाब की डायरी, ड्राइविंग लाइसेंस व बाइक के कागजात थे। सोने के जेवरातों का वजन ढाई सौ ग्राम से कुछ अधिक था। लूटे गए माल की कुल कीमत करीब 20 लाख है। पूरी बात सुनने के बाद आईजी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए स्वाट, सर्विलांस के अलावा दो थानों व एक स्पेशल टीम को लगाया गया है। जो लीड मिल रही है, पुलिस उस पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आईजी ने सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा से चौकी पर तैनात फोर्स के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि चौकी क्षेत्र में 44 गांव लगते हैं। इनकी सुरक्षा के लिए चौकी इंचार्ज के अलावा दो दीवान और दो सिपाही तैनात हैं। उन्होंने एसपी को आबादी के हिसाब से चौकी पर फोर्स बढ़ाने के निर्देश दिए।




सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

सराफा व्यापारी से लूट की वारदात के बाद पुलिस फुल एक्शन में है। थाना स्तर से पांच टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें लगातार सीसीटीवी कैमरे खंगाल लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। इसके अलावा यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि लुटेरों ने सराफ की दुकान की रेकी तो नहीं की थी। पुलिस दुकान के आस-पास व हाईवे के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों के बारे में पता लगा रही है।


नवीगंज के टोल से क्रॉस हुई बाइक

जीटी रोड पर सरेशाम हुई लूट के बाद पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। अकबरपुर से वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छिबरामऊ की तरफ भागे थे। सूत्रों की मानें तो बाइक पर तीन लुटेरे सवार थे और उन्होंने जीटी रोड नहीं छोड़ी। लुटेरों ने नवीगंज के टोल को भी क्रॉस किया। अब पुलिस की टीम लुटेरों तक पहुंचने के लिए पड़ोसी जनपदों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है।







चौकी पर पहुंची पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय

सराफा व्यापारी से लूट की वारदात के बाद पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय सिकंदरपुर चौकी पर पहुंच गईं। उन्होंने एसपी अमित कुमार आनंद से वारदात की जानकारी ली और जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की। इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने भी लूट का शिकार सराफा व्यवसायी से घटना की जानकारी ली। वहीं, बुधवार को छिबरामऊ कोतवाली में सन्नाटा सा नजर आया। कोतवाल के अलावा अधिकतर पुलिस फोर्स को सिकंदरपुर में लगा दिया गया। बुधवार को सिकंदरपुर चौकी पर दिन भर अफसरों का तांता लगा रहा। आईजी प्रशांत कुमार के अलावा, एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी डा. अरविंद कुमार, सीओ दीपक दुबे, कोतवाल नरेंद्र सिंह के अलावा आस-पास के थानों के इंचार्ज भी चौकी पर डटे रहे।






सीओ व चौकी इंचार्ज को लगाई फटकार

18सीएचबीपी57: सीओ दीपक दुबे को फटकार लगाते आईजी। संवाद
लूट की वारदात के दूसरे दिन सिकंदरपुर पहुंचे आईजी कानपुर जोन प्रशांत कुमार ने सराफा व्यवसायी से पूछताछ के बाद आसपास की सराफ की दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकांश दुकानों में सीसीटीवी कैमरे न लगे होने पर सीओ व चौकी इंचार्ज को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने लूट के शिकार सराफा व्यवसायी की दुकान से लेकर मुख्य मार्ग तक पैदल निरीक्षण किया। रास्ते में लौहपीटा के समाज के दुकानदारों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed