{"_id":"57c8743e4f1c1b660b2cb424","slug":"police-armed-with-pistol-cheetah-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल से लैस चीता मोबाइल पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल से लैस चीता मोबाइल पुलिस
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन से नये कलेवर में चीता मोबाइल पुलिस टीमों को झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी दिनेश कुमार पी व अन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के थाना कोतवाली में अब नये कलेवर के साथ चीता मोबाइल पुलिस पिस्टल से लैस होकर अपराधियों पर शिकंजा कसेगी। गुरुवार को प्रशिक्षण के बाद 22 चीता मोबाइल टीमों को एसपी ने पुलिस लाइन से हरी झंडी देकर रवाना किया। पुलिस लाइन में गुरुवार को चीता मोबाइल पुलिस को प्रशिक्षण दिया गया। एसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि इस बार चीता मोबाइल टीमों को एक-एक पिस्टल दी गई है। क्योंकि रायफल टांग कर बाइक चलाने में दिक्कत होती थी।
इसके अलावा वायरलेस सेट भी उपलब्ध रहेगा। समय के आधार पर चिह्नित किए गए प्वाइंटों पर चीता मोबाइल टीम उपलब्ध रहेगी। यदि कही से सूचना मिलती है तो अपने निर्धारित क्षेत्र में तत्काल पहुंचकर अपराध पर अंकुश लगाएंगे। यहीं नहीं किसी भी सूचना को दिए गए रजिस्टर में अंकित करेंगे। बैंक में अचानक चेकिंग करने के दौरान बैंक का चैनल बंद कर लेंगे। इसके बाद संदिग्धों की तलाश करेंगे।
एसपी ने कहा कि अचानक यदि कोई व्यक्ति पुलिस को देखकर रास्ता बदल लेता है तो उसका पीछा कर पूछताछ करें। अब चीता मोबाइल पुलिस की ड्यूटी केवल एक माह की होगी। इसके बाद दूसरी टीम को इस ड्यूटी में लगाया जाएगा। बेहतर काम करने वाली चीता मोबाइल पुलिस को पुरस्कृत भी किया जाएगा। बाइक चलाते समय चीता मोबाइल के सिपाही हेलमेट का अवश्य इस्तेमाल करें। यदि कहीं सूनसान जगह पर काले शीशे की कार खड़ी दिखे तो उसे चेक करें।