फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   PNB's server is down, consumer upset

पीएनबी का सर्वर डाउन, उपभोक्ता परेशान

Mon, 24 Oct 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज।
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज। Updated Mon, 24 Oct 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
PNB's server is down, consumer upset
बैंक में सर्वर न होने से परेशान उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 सोमवार की सुबह बैंक खुलते ही पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम धड़ाम हो गया। त्योहार नजदीक होने के कारण बैंक में लेनदेन के लिए आए लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर दो बजे तक नेटवर्क न आने पर बैंक आए लोग निराश होकर लौट गए। सोमवार की सुबह पंजाब नेशनल बैंक से पैसा निकालने के लिए रामदीन, भूरे कुशवाह, गोविंद नारायण, संजय गुप्ता, अतुल कुमार आए थे।
विज्ञापन


भूरे कुशवाह ने बताया कि घर में रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। जिसके लिए पैसा निकालना है। लेकिन पैसा नहीं निकाल सके। उनका एटीएम भी ब्लाक हो गया है। वहीं, संजय गुप्ता ने बताया कि वह गल्ला के व्यापारी हैं चीनी कानपुर से मंगाते हैं। त्योहार नजदीक है। चीनी के लिए कानपुर चीनी मिल को पैसा भेजना था लेकिन वह नहीं भेज सके।
विज्ञापन


इधर, बैंक से पैसा न निकलता देख कुछ लोगों की बैंक कर्मचारियों से नोकझोंक हो गई। इस संबंध में शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह कनौजिया ने बताया कि सर्वर नहीं आ रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय को सूचित कर दिया गया है। परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed