फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Plus booth will be in sight of the paramilitary

आईटीबीपी की नजर में रहेंगे प्लस बूथ

Tue, 08 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 08 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Plus booth will be in sight of the paramilitary
चौथे चरण के होने जा रहे मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को
विज्ञापन
उमर्दा व हसेरन विकास खंड के अति संवेदनशील प्लस बूथों पर आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की जा रही है। महिला वोटरों की वोटर आईडी चेक करने को संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर महिला सिपाहियों की तैनाती की जा रही है।

इसके साथ ही प्रधान पद का उम्मीदवार गांव में शराब व पैसा बांटते पकड़ा गया तो जेल भेजा जाएगा। उधर, उमर्दा विकास खंड क्षेत्र में चुनाव के लिए डीएन इंटर कालेज तिर्वा से पोलिंग पार्टियां मंगलवार को प्रस्थान करेंगी। ज्ञात हो कि नौ दिसंबर को होने जा रहे मतदान को लेकर डीएम अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने सोमवार को तिर्वा तहसील के सभागार में जोनल मजिस्ट्रेटों की बैठक लेकर कड़ी हिदायत दी।

डीएम ने कहा कि सभी जोनल मजिस्ट्रेट आज से ही अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। गांव के वोटरों से मिलकर चुनाव की संवेदनशीलता जांचेंगे। प्रधान पद के उम्मीदवारों से भी संपर्क करके मतदान के दौरान किसी संभावित गड़बड़ी को लेकर वार्ता करेंगे। साथ ही पोलिंग बूथों पर यदि कोई समस्या आती है तो उसका तत्काल निस्तारण कराएंगे।

सभी को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चौपहिया वाहनों की भी सघन तलाशी लें। देखें कहीं वाहनों में संदिग्ध व्यक्ति अथवा शराब वितरित होने के लिए तो नहीं जा रही है। इसके अलावा मतदान के दिन लाइन में लगे वोटरों की आईडी को भी ढंग से चेक करें।

कहा कि फर्जी मतदान किसी भी सूरत में न होने दें। मतदान के दौरान यदि कोई अराजकतत्व गड़बड़ी फैलता है तो सख्ती से निपटे। पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चौथे चरण के चुनाव के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है।

सभी संवेदनशील प्लस बूथों पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल को लगाया जा रहा है। इसके अलावा संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर भारी पुलिस बल मौजूद रहेगा। इसके अलावा भी अतिरिक्त पुलिस बल सूचना पाने पर तुरंत मौके पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी व थानाध्यक्ष बनाए गए बैरियर पर सघन तलाशी अभियान चलाएं।

इस दौरान एडीएम संतोष वैश्य, सीडीओ उदयराज यादव, एसडीएम तिर्वा उदयवीर सिंह, सीओ तिर्वा एसपी सिंह आदि मौजूद थे। उधर, चौथे चरण के होने जा रहे मतदान को लेकर उमर्दा विकास खंड क्षेत्र में चुनाव के लिए डीएन इंटर कालेज तिर्वा से पोलिंग पार्टियां मंगलवार को प्रस्थान करेंगी।

इसके लिए वाहनों का जमावड़ा खेल मैदान पर लगना शुरू हो गया है। खेल मैदान से 326 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। वहीं हसेरन विकास खंड के लिए महात्मा गांधी इंटर कालेज मढ़पुरा से 150 पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान को देर शाम तक वाहन कालेज परिसर में पहुंच गए थे।

उमर्दा विकास खंड में 90 ग्राम पंचायतों व 1103 सदस्यों के लिए चुनाव होना है। इनमें प्रधान पद के 892 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि सदस्य पद के लिए 1003 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। हसेरन विकास खंड में 36 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 356 उम्मीदवार मैदान में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed