फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Plastic disposal units will be set up in 18 panchayats

Kannauj News: 18 पंचायतों में लगेंगी प्लास्टिक निस्तारण यूनिट

Tue, 29 Nov 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Plastic disposal units will be set up in 18 panchayats
तिर्वा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत गांव में प्लास्टिक अपशिष्ट का निस्तारण किया जाएगा। उमर्दा ब्लॉक क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों में यूनिट लगाने के लिए सात करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसमें 23.49 लाख रुपये से निर्माण कार्य शुरू करने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों को आवंटित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

उमर्दा ब्लॉक क्षेत्र की 18 पंचायतों में बन रहे प्लास्टिक उपशिष्ट यूनिट से घरों से निकलने वाले कूड़े या कबाड़ और प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्र किया जाएगा। इसके बाद मशीनों के माध्यम से उसे निस्तारित कर दाने बनाए जाएंगे। जिसको तारकोल में मिलाकर गांव की सड़कें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मार्च में यह योजना बनी थी। अब शासन धरातल पर उतारने के लिए सभी ग्राम पंचायतों को बजट आवंटित कर दिया है। साथ ही निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
इन पंचायतों में लगेगे प्लास्टिक निस्तारण यूनिट
उमर्दा ब्लॉक क्षेत्र के पैथाना, ठठिया, बस्ता, जैनपुर, जनखत, अगौस, बेलामऊ सरैया, भुन्ना, हरेईपुर, औसेर, खैरनगर, कुढिना, दौलीखाती, किनौरा, रामपुर मझिला, अहेर, उमरन, खानपुर, उमर्दा में प्लास्टिक निस्तारण यूनिट लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed