फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ' Plantation is environmental protection '

‘पौधरोपण से होता है पर्यावरण संरक्षण’

Tue, 08 Dec 2015 12:01 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 08 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
' Plantation is environmental protection '

नेहरू महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति

विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

महाविद्यालय की पर्यावरण संयोजक डॉ. बबिता यादव के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने लीची, संतरा, चीकू, नाशपाती, आडू, खुबानी, संतरा, मुसम्मी, आम, अमरूद, शरीफा, पलाश, अमलताश, गुलमोहर, अर्जुन, कदंब आदि विभिन्न मौसमी और फलदार पौधों का रोपण किया।

इसमें तृप्ति, सारिका, प्रगति, उर्वशी, जोया, राखी, अभिषेक, आशीष, रोहित, रामविलास, शिवेंद्र, देवेंद्र, अनुराग सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजिता त्रिपाठी अवस्थी ने कहा कि पेड़ों की संख्या लगातार कम होने का असर हमारे पर्यावरण पर भी पड़ रहा है।

कहा कि इससे मौसम के चक्र में काफी बदलाव आ गया है। धीरे-धीरे वर्षा कम होती जा रही है और पूरे देश को सूखे का सामना करना पड़ता है। इससे फसल उत्पादन भी काफी प्रभावित हो रहा है। वर्षा कम होने से भूगर्भ जल स्तर भी नीचे गिरता जा रहा है। दो दशक पहले हमारे क्षेत्र में 50-60 फीट पर पानी मिल जाता है, पर अब 120 से 150 फीट पर मिल रहा है।

हम सभी ने पर्यावरण संरक्षण पर अभी से ध्यान नहीं दिया तो पानी के लिए तरस जाएंगे। कार्यक्रम में प्रो. वीएन राय, प्रो. आरएन राय, जयवीर सिंह, प्रो. सर्वेश कुमार, प्रियंका, रेनू पांडेय, मो. खालिद और राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed