{"_id":"69274e849b8be2011a045358","slug":"physical-abuse-for-four-years-on-the-pretext-of-marriage-kannauj-news-c-214-1-knj1005-140751-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक शोषण
विज्ञापन
उमर्दा। शादी का झांसा देकर चार साल तक युवती का एक युवक ने शारीरिक शोषण किया। युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी समेत परिजनों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बुधवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
इंदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (18) ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि चार साल से शादी का झांसा देकर युवक शारीरिक शोषण कर रहा है, जिससे वह दो बार गर्भवती हुई। परिजनों ने अन्य जगह शादी कराई तो युवक ने जयमाल के दौरान शादी होने नहीं दी। कहा कि युवक के घर जाकर शादी करने का दबाव बनाया तो युवक समेत परिजन गालीगलौज कर पीटने लगे और जान से मार देने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।