फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   phande par mila bijalee mistree ka shav

फंदे पर मिला बिजली मिस्त्री का शव

Sun, 04 Jul 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
phande par mila bijalee mistree ka shav
तिर्वा(कन्नौज)। मेडिकल कालेज परिसर में शनिवार को पेड़ पर बिजली मिस्त्री का शव फंदे से लटका मिला। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन आ गए। इन्होंने हत्या का शक जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के बनियनपुर्वा निवासी संजीव कुमार (25) का विवाह सात मई को सुमेरपुर गांव निवासी शीला के साथ हुआ था। वह अपने परिवार के साथ रहता था। बिजली का काम जानता था। मेडिकल कालेज में हर रोज 300 रुपये पर बिजली मरम्मत का काम करता था। शुक्रवार को वह कालेज में बिजली मरम्मत करने गया था। यहां से देर शाम तक घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों को चिंता सताने लगी। शनिवार सुबह कर्मचारी टहलने के लिए निकले। विद्युत केंद्र के पास पेड़ पर शव लटकता देख हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने युवक के परिजनों को सूचना दी। इनमें कोहराम मच गया। परिजनों ने पैरों पर चोट के निशान के साथ पीठ पर हरे पत्तों की रगड़ देखकर हत्या की आशंका जाहिर की।
विज्ञापन

परिजनों के फोरेंसिक टीम से परीक्षण की मांग पर पहुंची टीम ने नमूने लिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में खुदकुशी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed