फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   phaansee ke phande par lataka mila yuvak ka shav

फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sat, 22 Feb 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
phaansee ke phande par lataka mila yuvak ka shav
रोते-बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
खड़िनी(कन्नौज)। बंद पड़े मकान से बदबू आने पर ग्रामीणों ने झांक कर देखा तो युवक का शव फांसी पर लटका देखकर सन्न रह गए। युवक के शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रूर गांव निवासी विकास उर्फ टिल्लू (35) पुत्र स्व. उमाशंकर अपने परिवार के साथ झोपड़ीनुमा मकान में रह रहा था। पत्नी सरिता ने बताया कि वह 18 फरवरी की सुबह चार बजे से गायब थे। तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला तो शुक्रवार शाम परिजन थाने पहुंचे। पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। शनिवार सुबह ग्रामीण विकास के भाई विजय के बंद पड़े मकान के पास से गुजरे तो उन्हें बदबू लगी। युवकों ने अंदर झांककर देखा तो विकास का शव फांसी के फंदे पर लटका था।
विज्ञापन

जानकारी पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। टीम ने नमूने किए। परिजनों ने बताया कि विकास के पिता की दो बीघा जमीन थी। इसे उसके छोटे भाई विजय ने धोखे से बेच दिया। इसके बाद से विकास परेशान रहता था। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। मृतक के परिवार में पत्नी सरिता के अलावा पुत्री अंशिका व पुत्र कुंदन है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed