फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Petty looted two lakh rupees to the shopkeeper

दुकानदार को पीट दो लाख रुपये लूटे

Sun, 17 Dec 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sun, 17 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Petty looted two lakh rupees to the shopkeeper
पीड़ित से घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

छिबरामऊ। नगर के कालिकादेवी मंदिर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की बटों और लात-घूसों से पीटकर दुकानदार को घायल कर दिया और दुकान में रखे दो लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। वहीं, सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लूट की बात गलत है। मारपीट हुई है, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मोहल्ला भैनपुरा में कालिका देवी मंदिर रोड पर कस्बा सिकंदरपुर निवासी अभिषेक दुबे की दुबे मार्बल्स के नाम से टाइल्स की दुकान है। रविवार देर रात दुकान पर मोहल्ला बिरतिया निवासी रिश्तेदार पीयूष दुबे बैठा था। उसी समय बाइक पर सवार तीन युवक वहां आए और पीयूष को तमंचे की बटों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की और गोलक में रखे 2 लाख 13 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक सवार मौके से भाग निकले। मारपीट में पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, सूचना देने के बाद डायल 100 पुलिस आधा घंटा बाद पहुंची। दरोगा पंचमलाल गुप्ता ने पूूछताछ की तो पीयूष ने बताया कि तालग्राम तिराहा निवासी पवन यादव ने अपने दो साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही भाजपा जिला महामंत्री गौरव दुबे, सूर्यकांत दीक्षित, सिंटू दुबे, मुनीश मिश्रा सहित कई भाजपा नेता भी पहुंच गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व्यास ने बताया कि मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed