फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   People walking around banks for Aadhaar card

आधार कार्ड के लिए बैंकों के चक्कर लगा रहे लोग

Fri, 22 Feb 2019 12:13 AM IST
kannauj Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 22 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
People walking around banks for Aadhaar card
तिर्वा क्रासिंग पर यूको बैंक के बाहर जमा लोग। - फोटो : amarujala
आधार कार्ड बनवाने और उसमें सुधार कराने के लिए सरकार ने बैंकों में विशेष काउंटर खोले हैं। इससे कि लोगाें को आधार कार्ड संबंधी दिक्कतें न हों। वहीं बैंक लोगों को सहूलियत देने की बजाए रोज चक्कर कटवा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र से लोग सुबह से  बैंकों के बाहर बैठ जाते हैं। कई घंटे बैठे रहने के बाद उन्हें मशीन में खराबी की बात कहकर टरका दिया जाता है।
विज्ञापन


 ग्रामीण जुवैदा, अहमद अली, बाल किशन, राम औतार, वीरभान सिंह समेत अन्य ने बताया कि जिस बैंक में जाओ, मशीन के खराब होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है।  किसी भी बैंक में आधार कार्ड में सुधार नहीं हो रहा है। बड़े डाकघर में कहा गया कि मशीन खराब है। लखनऊ से इंजीनियर आकर ठीक करेगा। इसके बाद ही काम हो सकेगा। लोगों ने जिला प्रशासन से बैंकों के रवैये की शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि इस संबंध में एलडीएम से बात की जाएगी। बैंक लोगाें को परेशान कर रहे हैं तो जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed