फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   people are still digging the mound in search of treasure in kannauj

कन्नौज: खजाने की चाहत में अभी भी टीले की हो रही खुदाई, 15 दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका जेसीबी चालक

Wed, 08 Sep 2021 08:07 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, छिबरामऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, छिबरामऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 08 Sep 2021 08:07 PM IST
सार

कोतवाल विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि जिस दिन कलश मिलने की बात पता चली पुलिस भेजी गई थी। वहां कोई ऐसा नहीं मिला जो बता सके कि कलश लेकर भागने वाला कौन था। इसके बाद किसी ने एफआईआर भी नहीं कराई, इस वजह से कलश लेकर कोई भागा भी, इसे लेकर संशय की स्थिति है।

विज्ञापन
people are still digging the mound in search of treasure in kannauj
कन्नौज में निकला था चांदी के सिक्कों से भरा घड़ा - फोटो : amar ujala

विस्तार

जीटी रोड के चौड़ीकरण के दौरान सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर के टीले से निकले सिक्कों से भरे कलश को लेकर भागे जेसीबी चालक का पुलिस 15 दिन बाद भी पता नहीं लगा पाई है। सिक्कों की चाहत में अभी भी लोग टीले के आसपास खुदाई करते दिख जाते हैं। इसके अलावा हाईवे चौड़ीकरण के लिए मिट्टी के समतलीकरण को कुरेदते बच्चे अक्सर यहां मिलते हैं।

विज्ञापन


23 अगस्त को जीटी रोड चौड़ीकरण के दौरान रायपुर गांव के टीले से सिक्के भरा कलश निकला था। कलश को लेकर जेसीबी चालक तो भाग गया लेकिन लोगों के लिए 20 साल पुरानी कहानी को नया कर दिया। 20 साल पहले टीले की खुदाई के दौरान इसमें दबने से रायपुर के उमेश, उनके चाचा महेश व ग्राम शाहजहांपुर निवासी राम नरायन की मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने इसकी खुदाई पर रोक लगा दी थी। अब सिक्कों भरा कलश निकलने की चर्चा के बाद लोगों की नजर फिर से इस टीले की तरफ पहुंच गई है। 
विज्ञापन


बुधवार को भी एक किसान इस टीले पर खुदाई करता हुआ दिखाई दिया। गांव के बच्चे अक्सर समतलीकरण की गई मिट्टी को कुरेदते दिख जाते हैं। ग्रामीणों की जुबां पर सिक्कों से भरे कलश के चोरी होने की चर्चा है और मन में सिक्कों को पाने की लालसा। हालांकि 15 दिन बाद भी पुलिस कलश लेकर भागे जेसीबी चालक को नहीं पकड़ पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि जिस दिन कलश मिलने की बात पता चली पुलिस भेजी गई थी। वहां कोई ऐसा नहीं मिला जो बता सके कि कलश लेकर भागने वाला कौन था। इसके बाद किसी ने एफआईआर भी नहीं कराई, इस वजह से कलश लेकर कोई भागा भी, इसे लेकर संशय की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed