{"_id":"65ad7707ec584667710604d5","slug":"peepal-tree-fell-on-the-main-road-traffic-was-disrupted-kannauj-news-c-214-1-knj1003-8469-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मुख्य मार्ग पर गिरा पीपल का पेड़, बाधित रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मुख्य मार्ग पर गिरा पीपल का पेड़, बाधित रहा आवागमन
Mon, 22 Jan 2024 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के मुख्य मार्ग पर पुरानी गल्ला मंडी के पास खड़ा पीपल का पेड़ रात में गिर गया। जिससे सुबह आवागमन बाधित हो गया। सूचना पाकर नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को मुख्य मार्ग से हटाया।
नगर की पुरानी गल्ला मंडी के बाहर सालों से पीपल का पेड़ खड़ा था। शनिवार की रात अचानक पेड़ गिर गया। रविवार सुबह जब लोग दुकानों पर पहुंचे तो पेड़ की शाखाओं के कारण उन्हें अपने प्रतिष्ठान को खोलने में दिक्कत हो रही थी। पेड़ गिरा होने के कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। मंडी के बाहर सब्जी की ठिलिया लगाने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। व्यापारियों ने पेड़ गिरे होने की सूचना चेयरमैन मनोज दुबे को दी। चेयरमैन ने तत्काल नगर पालिका के कर्मचारियों व जेसीबी को मौके पर भेजा और पेड़ को हटवाया। दोपहर तक पेड़ को हटवाकर मुख्य मार्ग को पूरी तरह से खाली करा दिया गया।