फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pawan Pandey left the claim in support of Usha Dixit

Kannauj News: ऊषा दीक्षित के समर्थन में पवन पांडेय ने छोड़ी दावेदारी

Wed, 10 May 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 10 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Pawan Pandey left the claim in support of Usha Dixit
कन्नौज। भाजपा से टिकट न मिलने पर बागी होकर निर्दलीय ही मैदान में उतरने वाले पवन पांडेय ने मंगलवार की देर रात मैदान छोड़ दिया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रचार थमने के बाद उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी ऊषा दीक्षित के समर्थन का ऐलान कर दिया है। सांसद सुब्रत पाठक की मौजूदगी में उन्होंने इसका घोषणा की है।
विज्ञापन

कन्नौज नगर पालिका के सियासी घमासान में मंगलवार की रात नया मोड़ आने से यहां का माहौल रोचक हो गया है। दरअसलए योगी सेना के नेता पवन पांडेय ने पालिका चुनाव के लिए भाजपा से टिकट की मांग की थी। हालांकि इसमें उन्हें मायूसी मिली थी और पार्टी ने टिकट शहर के औद्योगिक घराने से ताल्लुक रखने वाली ऊषा दीक्षित को दे दिया। ऐसे में पवन पांडेय ने पत्नी आकांक्षा पांडेय को निर्दलीय ही मैदान में उतार दिया। नामांकन के बाद वह लगातार जनसंपर्क कर रहे थे। मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे उन्होंने ऊषा दीक्षित का ऐलान कर दिया। अशोक नगर स्थित श्याम दीक्षित के आवास पर सांसद सुब्रत पाठक की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ऊषा दीक्षित के समर्थन में वोट मांगने की बात कही। कहा कि उनके निर्दलीय लड़ने से कोई और मौका का फायदा न उठा ले, इसलिए उन्होंने यह फैसला किया है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के पुत्र आलोक दीक्षित कन्हैया सहित राम दीक्षित, श्याम दीक्षित, विनीत गुप्ता, आशू दुबे, मनीष पांडेय, गुड्डू शुक्ला, सुशील पांडेय, कल्लू पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed