फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Patient dies while writhing on the floor in emergency, video goes viral

Kannauj News: इमरजेंसी में फर्श पर तड़पते मरीज की मौत, वीडियो वायरल

Thu, 18 Jul 2024 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Patient dies while writhing on the floor in emergency, video goes viral
कन्नौज। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में फर्श पर मरीज पड़ा तड़पता रहा। समय से इलाज न मिलने के कारण उसने दम तोड़ दिया। तड़पते घायल का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीएमएस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


दरअसल सदर कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ रेलवे स्टेशन के अंडरपास के निकट मंगलवार देर शाम को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में कानपुर के थाना बिल्हौर के ग्राम पिहानी निवासी सुमित, थाना शिवराजपुर के ग्राम रेतापुर खुर्द निवासी सूरज, थाना ककवन के ग्राम नेवादा निवासी कृष्णकांत उर्फ शिवा व कन्नौज सदर कोतवाली के ग्राम तेतामुल्लू निवासी सोनू घायल हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर डॉक्टर ने सुमित को मृत घोषित कर दिया था और तीनों घायलों का इलाज किया। इलाज के दौरान बेंच पर लेटा घायल सूरज गिर गया और उसने निडिल भी निकाल दी। वह फर्श पर पड़ा तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उसे संभालने का प्रयास नहीं किया। स्वास्थ्य कर्मी दूसरे घायलों का इलाज करते रहे। कुछ देर बाद ही सूरज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मरीज के फर्श पर तड़पते होने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी, जिस कारण से वह बेंच पर नहीं रुक रहा था। कई बार स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे बेंच पर लिटाया और इलाज किया। पूरे मामले की जांच की जाएगी। अगर कोई लापरवाही मिलती है तो दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed