{"_id":"5fb962ee8ebc3e9be74e5002","slug":"pati-kar-raha-tha-doosaree-shaadee-patnee-ne-kiya-hangaama-kannauj-news-knp595519510","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति कर रहा था दूसरी शादी, पत्नी ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति कर रहा था दूसरी शादी, पत्नी ने किया हंगामा
विज्ञापन
कन्नौज। पति के दूसरे से शादी की जानकारी मिलते ही मायके में रह रही पत्नी मौके पर पहुंच गई। शादी की तैयारियां देखकर पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया। रस्मों को रोककर पति भाग निकला। पुलिस ने पति के पिता और भाई को हिरासत में लिया है।
शहर के मोहल्ला कागजियाना निवासी युवक का 2017 में पड़ोसी रहने वाली युवती से निकाह हुआ था। दहेज को लेकर पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इससे छह माह पूर्व से महिला मायके में रहने लगी। इसी बीच पति ने दूसरी शादी तय कर ली। शनिवार दोपहर करीब एक बजे चोरी-छिपे पति दूसरी शादी कर रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही पत्नी मौके पर पहुंच गई। शादी की तैयारियां देखकर हंगामा शुरू कर दिया।
इस दौरान पति मौके से भाग निकला। पत्नी की शिकायत पर पहुंची पुलिस पति के भाई और पिता को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाल विकास राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।