{"_id":"5ef2481d8ebc3e42f31ae4a1","slug":"panjab-se-aai-mahila-police-ke-sath-pahuchi-ghar-kannauj-news-knp567214091","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से आई महिला पुलिस के साथ पहुंची पति के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से आई महिला पुलिस के साथ पहुंची पति के घर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तेराजाकेट। कस्बे का युवक नौकरी करने पंजाब गया और वहां एक महिला से शादी कर ली। उसे एक बच्चा भी हुआ, लॉकडाउन में बहाने से पत्नी व बच्चे को छोड़कर युवक गांव आ गया और फोन पर बातचीत भी बंद कर दी। मंगलवार को महिला गुरसहायगंज कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली में हुई पंचायत में युवक ने महिला को पत्नी माना और घर ले गया।
तेराजाकेट निवासी अमित कुमार पुत्र मुकेश ठेकेदार पंजाब के भटिंडा में प्राइवेट नौकरी करता था। एक साल पूर्व उसने पंजाब के वरनाल जिले के ग्राम करमगढ़ की मीनारानी पुत्री मलकीत से शादी कर ली। अमित से शादी से पहले मीना को एक पुत्र था। अमित से उसे एक और बेटा हुआ। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगने पर अमित पत्नी और बच्चे को छोड़कर गांव आ गया। उसने पत्नी से फोन पर बात करना भी बंद कर दिया।
मंगलवार को मीना बच्चे को लेकर गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचीं और पुलिस से पति की शिकायत की। पुलिस अमित को कोतवाली ले आई और गांव के कुछ लोगों को भी बुलाया। कोतवाली में हुई पंचायत में अमित ने मीना को पत्नी माना और उसे साथ रखने को राजी हो गया। इसके बाद वह मीना व बच्चे को घर लेकर चला गया।