{"_id":"606b274b8ebc3e8c965c1582","slug":"panchayat-elections-four-crooks-arrested-for-making-weapons-in-kannauj-said-demand-suddenly-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: कन्नौज में चुनाव के लिए असलहा बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, बताया अचानक बढ़ गई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: कन्नौज में चुनाव के लिए असलहा बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, बताया अचानक बढ़ गई मांग
Mon, 05 Apr 2021 09:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 05 Apr 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पंचायत चुनाव से पहले पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने असलहा फैक्टरी पकड़ी है। इस दौरान असलहा बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से एक पिस्टल, दो तमंचे, कारतूस, अधबने हथियार और उपकरण बरामद हुए हैं।
रविवार रात करीब 12 बजे सदर कोतवाल विकास राय ने शहर के सरायमीरा देविनटोला में महेश उर्फ कल्लू यादव के घर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने बदमाश महेश उर्फ कल्लू, सतेंद्र सिंह, चौधरियापुर के सत्यपाल और बजरिया शेखाना के राशिद को असलहा बनाते समय गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक पिस्टल, दो तमंचे, कारतूस, अधबने असलहा और उपकरण भी बरामद हुए।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि पंचायत चुनाव में असलहों की मांग बढ़ जाती है। इससे इन्हें बनाना शुरू कर दिया था। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश टॉपटेन अपराधी और हिस्ट्रीशीटर हैं। हाल ही में जेल से छूटकर आए थे।
विज्ञापन
दो बार पुलिस से मुठभेड़ कर चुका सरगना
पकड़े गए आरोपी बेहद कुख्यात हैं। सरगना सतेंद्र सिंह के खिलाफ कन्नौज और अलीगढ़ में 19 मुकदमा दर्ज हैं। अकराबाद (अलीगढ़) और सदर कोतवाली पुलिस से हुई मुठभेड़ में वह दो बार घायल हो चुका है। वहीं राशिद पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। महेश उर्फ कल्लू पर 11 और सत्यपाल पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।