कन्नौज हादसा: एक्सप्रेसवे पर कंटेनर की टक्कर से भिड़ीं दो कारें, एक की मौत और दूसरा घायल, फरार चालक की तलाश
Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बिचपुरवा गांव के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने आगे चल रही एक कार में टक्कर मार दी। इससे वह कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही दूसरी कार से जा टकराई। हादसे में एक कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।
विस्तार
कन्नौज जिले के तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में कानपुर से आगरा की तरफ जा रहे कंटेनर ने आगे जा रही कार में टक्कर मारी दी। इससे कार दूसरी कार के पीछे जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कानपुर के नबावगंज के विशूनपुरी कॉलोनी निवासी जिज्ञाश पुत्र प्रमोद कुमार कार से आगरा की तरफ जा ल रहे थे।
साथ में अमित चौहान पुत्र वर्षाती भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे बिचपुरवा गांव के पास मंगलवार रात 11 बजे के करीब कंटेनर ने कार के पीछे टक्कर मार दी। इससे कार आगे जा रही फिरोजाबाद थाना टूंडला के ग्रीन कॉलोनी निवासी अजीत मित्तल पुत्र राजेंद्र कुमार की कार से जा टकराई।
घायल को सीएचसी में भर्ती कराया
वहीं, कंटेनर चालक मौके से भाग निकला और दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर यूपीडा सुरक्षा अधिकारी शशीकांत मिश्रा, सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल अमित चौहान को तत्काल सीएचसी तालग्राम इलाज के लिए भेजा गया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। क्षतिग्रस्त दोनों कारों को एलटस सेप्टी टीम के सुपरवाइजर राजेंद्र सिंह ने क्रेन की मदद से तालग्राम थाने भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की जाएगी।